Gangubai Kathiawaadi: गंगूबाई की बेटी का आरोप- 'बदनाम करने के लिए बनाई गई फिल्म, हमें बदलना पड़ा घर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 01:29 PM IST

Gangubai family on Gangubai Kathiawadi: संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले गंगूबाई के परिवारवालों का कहना है कि फिल्म में उनकी मां को गलत तरीके से दिखाया गया है।

Gangubai Kathiawaadi: गंगूबाई की बेटी का आरोप- 'बदनाम करने के लिए बनाई गई फिल्म, हमें बदलना पड़ा घर'

Gangubai daughter on Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी 60 के दशक की कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की सेक्स वर्कर गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। हालांकि, गंगूबाई की बेटी बबीता ने कहा कि फिल्म में उनकी जिंदगी को गलत तरीके से दिखाया गया है। 

दैनिक भास्कर से बातचीत में गंगूबाई की बेटी बबीता ने कहा, 'गंगूबाई फिल्म में मेरी मां को गलत तरीके से दिखाया गया है। जब किताब छपी थी, तब किताब वाले आए थे। संजय लीला भंसाली हमसे नहीं मिले। पैसा कमाने के लिए कुछ भी दिखाया जा रहा है। मेरी मां एक सोशल वर्कर थीं। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी कमाठीपुरा और यहां के लोगों के लिए काम किया। अब उन्हें बदनाम करने के लिए फिल्म बनाई जा रही है।' वहीं, गंगूबाई की दत्तक पोती भारती ने कहा कि 'फिल्म शुरू के बाद हमे घर बदला पड़ा। हम फंक्शन में नही जा पा रहे। हमें अपने नंबर तक बदलने पड़े थे।'

Gangubai Kathiawadi' first look Twitter review: Netizens are all praise for  Alia Bhatt, say 'cannot wait for this one' | Hindi Movie News - Times of  India

Also Read: गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर हुआ र‍िलीज, आलिया भट्ट की दबंगई देख चौंक जाएंगे आप

गंगूबाई ने किया पालन-पोषण
बबीता ने कहा था कि, 'गंगूबाई ने मेरा पालन पोषण किया था। उन्होंने ही मेरी शादी करवाई थी। मेरे लिए वह मां के समान थीं। मेरे बच्चों की रानी। हम बचपन से ही उनसे जुड़े हुए हैं। कमाठीपुरा की लड़कियों को कोई भी तकलीफ होती तो गंगू मां ही थाने में जाकर उन्हें छुड़वाया करती थी। वह सादी सिंपल सफेद साड़ी और ब्लाउज पहना करती थीं। वह बिंदी नहीं लगाती थी। हर गुरुवार को वह फकीरों को पैसा बांटती और रविवार को रेस देखने के लिए जाया करती थीं।


Alia Bhatt's 'Gangubai Kathiawadi' trailer to release on Friday! | Hindi  Movie News - Times of India

तैयारी के लिए कमाठीपुरा गई थीं आलिया भट्ट
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार के लिए काफी रिसर्च की थी। उन्होंने भाषा और उच्चारण के लिए कोचिंग ली थी ताकि फिल्म के दमदार डायलॉग वह सही तरीके से बोल सके और उनकी आवाज भी ठीक रहे।  

गंगूबाई की अपने एरिया में पकड़ जानने के लिए वह मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा सेक्स वर्कर से भी मिली थीं। 60 के दशक की माफिया रहीं गंगूबाई भी कमाठीपुरा में ही रहती थीं।    
 

End of Article