Sanjay Leela Bhansali's Heera Mandi: पीरियड ड्रामा सीरीज हीरा मंडी (Heeramandi) काफी टाइम से चर्चा में है। अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली ने अब अपनी वेब सीरीज में फरदीन खान को भी कास्ट करने का फैसला किया है। जी हां, अब दर्शक लंबे टाइम के बाद फरदीन खान को सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। फरदीन करीब 12 साल बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म में फरदीन को अदिति राव हैदरी के साथ देखा जाएगा। खास बात ये भी है कि फिल्म में फरदीन खान की सास और वेटरन एक्ट्रेस मुमताज भी काम कर रही हैं। पहली बार सास और दामाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
हीरा मंडी करीब 6 से 7 सीरीज होगी। आपको जानकर हैरानी होगी, जिस हीरा मंडी पर सीरीज बनाई जा रही है वो जगह लाहौर में, जिसे रेड लाइट एरिया के नाम से भी जाना जाता है। संजय लीला भंसाली की इस मचअवेटेड वेब सीरीज में तगड़ी स्टारकास्ट दिखने वाली है। फिल्म में रेखा, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और मुमताज नजर आएंगी।
कहा जा रहा है कि 200 करोड़ की इस वेब सीरीज को डायरेक्ट करने के लिए भंसाली ने करीब 65 करोड़ रुपए फीस ली है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। सोनाक्षी सिन्हा ने भंसाली की हीरामंडी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं अन्य अभिनेत्रियों में मनीषा कोइराला, संजीदा शेख और जयती भाटिया भी वर्तमान में पीरियड ड्रामा की शूटिंग कर रही हैं।
हीरा मंडी के लिए संजय लीला भंसाली ने एकबार फिर से इस्माइल दरबार से हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस्माइल ने इस वेब सीरीज के गानों पर काम शुरू भी कर दिया है। संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार ने पहली बार 1999 में रोमांटिक-ड्रामा हम दिल दे चुके सनम में साथ काम किया था। फिल्म के लिए दरबार को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार ने अब अपने बीच हुए मतभेदों को साइड में रखकर हाथ मिलाने का फैसला किया है।

