Shamshera Box Office Collection Day 2: 'शमशेरा' की जबरदस्त कमाई दूसरे दिन भी रही बरकरार, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 07:23 AM IST

Shamshera Box Office Collection Day 2: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज हो चुकी है। आइये जानते हैं दूसरे दिन फिल्म को कैसा रेस्पांस मिला।

Shamshera Box Office Collection Day 2: 'शमशेरा' की जबरदस्त कमाई दूसरे दिन भी रही बरकरार, कमाए इतने करोड़

Shamshera Box Office Collection Day 2: यशराज बैनर की ये फिल्म शमशेरा रिलीज हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची है। रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं। वहीं वाणी कपूर ने डांसर सोना का रोल निभाया है तो फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक दारोगा का है जिसका नाम है शुद्ध सिंह। 

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी। कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। शमशेरा कमाई के मामले में थोड़ा और बढ़त बनाने में कामयाब रही है। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 9.95 से 10.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। शनिवार को यह एक अच्छी कमाई मानी जा रही है। साथ ही रविवार को कुछ और बढ़त के साथ अच्छी कमाई होने की उम्मीद है।

शमशेरा का बॉक्स ऑफिस 
Day 1 – Rs. 10.05 करोड़
Day 2 – Rs. 10.10 करोड़ 
Total – Rs. 20.15 करोड़


Shamshera Prediction: 'शमशेरा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 12 करोड़ की दमदार  ओपनिंग के साथ रणबीर दिखाएंगे कमाल! - shamshera box office prediction ranbir  kapoor movie could have earn 12-crore day 1

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं। यह फिल्म रणबीर कपूर के लिए खास है क्योंकि इसके जरिए वो करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। 

निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर के तले बनी अपनी शमशेरा की रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी ताकत झोंक दी। फिल्म के प्रमोशन से लेकर स्क्रीन काउंट तक, सब पर नजर रखी गई। कई शहरों में कास्ट ने जाकर प्रमोशन किया तो फिल्म  4350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

End of Article