Mahabharat Web Series: डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया महाभारत पर इंटरनेशनल वेब सीरीज का ऐलान, सामने आया फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 11:36 AM IST

Mahabharat Web series: हिंदू धर्म के महाकाव्य महाभारत पर कई बार टीवी सीरियल बन चुके हैं। अब जल्द ही इस पर वेब सीरीज बनने जा रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस वेब सीरीज की घोषणा की है। इसके अलावा फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

Mahabharat Web Series: डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया महाभारत पर इंटरनेशनल वेब सीरीज का ऐलान, सामने आया फर्स्ट लुक

Mahabharat web series: हिंदू धर्म की महाकाव्य महाभारत पर कई बार टीवी शो बन चुके हैं। पिछले कई साल से रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस पर फिल्म या वेब सीरीज बनने की तैयारी चल रही है। अब सभी कयासों पर विराम लगाते हुए प्रोड्यूसर मधु मंटेना इस पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका पहला लुक भी शेयर किया है।  

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी और इंटरनेशनल कंटेंट, प्रोड्यूसर मधु मांटेना और ऑपरेशन की चेयरमैन रेबेक्का कैंपबेल ने इसी घोषणी की है। महाभारत की घोषणा D23 एक्सपो इवेंट के एक सेशन में हुई है। वेब सीरीज की कहानी महाभारत पर अधारित होगी। ये सत्य और असत्य के बीच सबसे बड़े संघर्ष को दिखाएगी। मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, 'ये कहा जाता है कि महाभारत की कहानी और उसके पात्र को हर कोई जानता है। हम इस सबसे बड़ी कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित है। हम D23 जैसे प्रतिष्ठित इवेंट में इसकी घोषणा कर रहे हैं।'

जल्द होगी सीरीज की कास्टिंग
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में गौरव बैनर्जी ने कहा, 'हम महाभारत की निर्माण बड़े स्तर पर करने जा रहे हैं। हम इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हम मधु मंटेना के साथ काम कर रहे हैं, जो हमारे प्रोड्यूसर भी हैं। वह एक बेहतरीन और मजबूत टीम का गठन कर रहे हैं। राइटिंग सेशन बेहद अच्छे थे। क्रिएटिव काम पिछले कई महीनों से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर चल रहा है। हम जल्द ही किरदारों के लिए कास्टिंग भी शुरू करने वाले हैं। महाभारत की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसमें बेहतरीन एक्शन होगा और हम कहानी की गहराई के साथ न्याय करना चाहते हैं।'

आपको बता दें कि महाभारत पर सबसे पहले 1965 में फिल्म आई थी। इसके बाद साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा ने टीवी सीरिज का निर्माण किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है। साल 2008 में एकता कपूर ने कहानी हमारे महाभारत की बनाया था। इसके बाद साल 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत सीरियल टेलिकास्ट हुआ था।

End of Article