महाभारत बनाने पर आमिर खान ने खींचे हाथ, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट है इस डर की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 11:48 AM IST

Aamir Khan Reaction on making Mahabharat : आमिर खान इन दिनों लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

महाभारत बनाने पर आमिर खान ने खींचे हाथ, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट है इस डर की वजह
Photo Credit: Instagram

Aamir Khan Reaction on making Mahabharat : आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुखियों में छाए हुए हैं। आमिर और करीना लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म प्रमोशन के दौरान आमिर खान से उनके मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर सवाल पूछा गया। एक्टर ने बताया कि फिलहाल वो इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं। आमिर ने कहा, इसक कॉन्सेप्ट और फिल्म बहुत बड़ी है तो मुझे डर लगता है कि कहीं मैं लोगों को निराश ना कर दूं।

आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैत्नय मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर बात की। एक्टर ने खुलासा किया कि इसमें किसी भी फिल्म से ज्यादा गहराई है, और इसलिए मैं अभी तक इस बात का निश्चय नहीं कर पाया हूं कि इस पर काम करूंगा या नहीं। जब आप महाभारत बनाने की बात करते हैं, आप एक फिल्म नहीं बना रहे हैं आप यज्ञ कर रहे हैं। इसमें एक फिल्म से ज्यादा गहराई है। मैं इसके लिए अभी तैयार नहीं हूं। मुझे डर लगता है कि कहीं मैं लोगों को निराश न कर दूं।

आमिर खान ने बहुत पहले महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी। इसी के साथ एक्टर ने ये भी कहा था कि इस बनाने में अभी बहुत समय है। उन्होंने कहा था, 'मेरी ये इच्छ है। ये मेरे लिए बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है। लेकिन अगर मैं आज इसे बनाने की सोचता हूं तो मुझे इसे बनाने में अभी 20 साल लगेंगे। मुझे इसके लिए काफी रिसर्च करनी पड़ेगी। मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हूं।'

आमिर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उन्हें लाल सिंह चड्ढा बनाने में 12 साल लग गए। एक्टर ने आगे कहा- मैंने दो साल तक फिल्म की स्क्रिप्ट तक नहीं पढ़ी थी, क्योंकि मुझे लगता था कि मैं इसे नहीं बना सकता हूं। लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म फॉरेंस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।

End of Article