Disha Patani Photo: मोनोकिनी में फिर बढ़ाई दिशा पाटनी ने हॉटनेस, समुद्र किनारे बोल्ड अंदाज से मचाया तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2020, 09:11 AM IST

Disha Patani Monokini Look: दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के लिए काफी पॉपुलर है। अब दिशा पाटनी ने एक नई फोटो शेयर की है। इसमें वह मोनोकिनी में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

Disha Patani Photo: मोनोकिनी में फिर बढ़ाई दिशा पाटनी ने हॉटनेस, समुद्र किनारे बोल्ड अंदाज से मचाया तहलका

मुंबई. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सेलेब्स ट्रैवल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फोटज शेयर कर रहे हैं। अब दिशा पाटनी ने मोनोकिनी में अपनी बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है।
 
दिशा पाटनी इस फ्लोर मोनोकिनी में अपनी कर्व बिकिनी बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटो में दिशा पाटनी के बाल खुले हुए हैं। वहीं, उन्होंने स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाया है। इस फोटो को 19 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

दिशा ने इससे पहले अपनी फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में भी वो मोनोकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस कलर ब्लॉक मोनोकिनी में दिशा बेहद हॉट लग रही हैं। 

टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया था कमेंट
दिशा पाटनी ने इससे पहले क्रॉप टॉप में भी फोटो शेयर की थी।  दिशा के येलो क्रॉप टॉप पर 'बनाना मिल्कशेक' लिखा है। इसके साथ उन्होंने एक हाईवेस्ट शॉर्ट्स पहना है, जिस पर टाई-अप डिटेलिंग है। उन्होंने अपनी कमर पर एक चैकर्ट शर्ट को बांधा हुआ है। 

दिशा पाटनी का ये स्टाइल लुक फैंस ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी बहुत पसंद आ रहा है। कृष्णा ने दिशा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूटी' और साथ में एक दिल वाला इमोजी बनाया।

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी ने आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी-खासी कमाई की थी। 

दिशा पाटनी अब सलमान खान के अपोजिट फिल्म राधे में नजर आएंगी। दिशा पाटनी और सलमान खान की ये एक साथ दूसरी फिल्म है। इसके अलावा मलंग फिल्म के डारेक्टर मोहित सुरी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ 'मलंग' का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 

End of Article