The Empire: मुगल सल्तनत और बाबर की कहानी है 'द एंपायर', तख्‍त के लिए फ‍िर होगी जंग, जानें कब आएगी वेबसीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 12:41 PM IST

The Empire web series: मुगल सल्‍तनत की एक और कहानी 'द एंपायर' डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर रिलीज को तैयार है। ये वेबसीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के उपन्यास ‘एम्पायर ऑफ द मुगल: रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है। 

The Empire: मुगल सल्तनत और बाबर की कहानी है 'द एंपायर', तख्‍त के लिए फ‍िर होगी जंग, जानें कब आएगी वेबसीरीज

The Empire web series: मुगल सल्‍तनत की एक और कहानी 'द एंपायर' डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर रिलीज को तैयार है। कुछ समय पहले वेब सीरीज ‘द एंपायर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था जोकि काफी भव्‍य तरीके से नजर आया था। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वेब सीरीज 'द एंपायर' 27 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये वेबसीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के उपन्यास ‘एम्पायर ऑफ द मुगल: रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है। 

ऐसी है कास्‍ट (The Empire Cast)

इस सीरीज से कुणाल कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा डीनो मोरिया, शबाना आजमी और टीवी की फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर के रोल में कुणाल कपूर, 'मदर ऑफ एंपायर' के रोल में शबाना आजमी, बाबर की बहन खानजादा के रोल में दृष्टि धामी, शयबानी खान के रोल में डीनो मोरिया नजर आ रहे हैं।

ऐसी होगी कहानी (The Empire Story)

इस वेबसीरीज के ट्रेलर में जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर और शयबानी खान में खूनी संघर्ष दिखाई दे रहा है। मतलब साफ है कि इन दोनों के बीच तख्‍त को लेकर जंग होने वाली है। वहीं शबाना आजमी किंग मेकर की भूमिका में नजर आएंगी। डीनो मोरिया अपने नेगेटिव किरदार में काफी क्रूर दिख रहे हैं और बाकी कलाकारों ने लुक भी जबरदस्त लग रहा है। वेब सीरीज में वॉर सीन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

The Empire Trailer

डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर (The Empire Director)

इस सीरीज को मिताक्षरा कुमार ने निर्देशित किया है जबकि प्रोड्यूसर्स निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी और मोनिशा आडवाणी हैं। मेकर्स को इस वेबसीरीज से काफी उम्‍मीदें हैं। सभी एक्‍टर्स के लुक भी काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर डीनो मोरिया के लुक की तुलना पद्मावत में रणवीर सिंह के लुक से हो रही है। 

End of Article