Confirmed: Deepika Padukone-Prabhas नई बिग बजट फिल्म में आ रहे साथ, महंती के मेकर Nag Ashwin करेंगे डायरेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2020, 11:55 AM IST

Prabhas Deepika Padukone New Film With Nag Ashwin: प्रभास और दीपिका पादुकोण अपकमिंग प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। लंबे टाइम से दोनों से साथ आने की खबरें थीं और अब इसे खुद दीपिका पादुकोण ने कंफर्म कर दिया है...

Confirmed: Deepika Padukone-Prabhas नई बिग बजट फिल्म में आ रहे साथ, महंती के मेकर Nag Ashwin करेंगे डायरेक्ट
Photo Credit: Instagram

दीपिका पादुकोण और बाहुबली फेम प्रभास के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रभास और दीपिका पादुकोण अपकमिंग प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। लंबे टाइम से दोनों के साथ आने की खबरें थीं और अब इस खबर की पुष्टि खुद दीपिका पादुकोण ने कर दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स के साथ ये बड़ी अनाउंसमेंट शेयर की है। 

दीपिका ने बताया कि वो तेलुगु सिनेमा की प्रतिष्ठित फिल्मों का निर्माण करने का श्रेय लेने वाली बड़ी तेलुगु फिल्म निर्माण कंपनी, वैजयंती मूवीज के साथ नई फिल्म करने जा रही हैं। बड़े बजट की बहुभाषी फिल्में बनाने वाली ये कंपनी अब प्रभास और दीपिका को नई फिल्म में साथ कास्ट करने वाली है। 
प्रभास और दीपिका पादुकोण की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन महंती फेम नाग अश्विन करेंगे।

अभी तक फिल्म के टाइटल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा था कि फिल्म को तीसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर एक काल्पनिक विज्ञान-थ्रिलर के तौर पर बनाया जाएगा। हालांकि सामने आई अनाउंसमेंट वीडियो को मुताबिक अभी फिल्म की कहानी और टाइटल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। प्रभास और दीपिका पहली बार साथ काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ऐसे किरदार निभाएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए। 

इन फिल्मों में बिजी हैं प्रभास-दीपिका

बी-टाउन की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण जल्द कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इसमें दीपिका भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में दिखाई देंगी। ये फिल्म इस साल क्रिसमस(2020) पर रिलीज हो रही है। वहीं प्रभास को आखिरी बार मेगा-बजट फिल्म साहो में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक औसत मूवी साबित हुई थी। फिलहाल प्रभास अपनी नई फिल्म राधे श्याम में बिजी हैं। कुछ दिन पहले ही प्रभास ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।

End of Article