Deepika Padukone बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस! Prabhas के साथ आने वाली फिल्म के लिए 20 करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 08:48 AM IST

Deepika Padukone and Prabhas Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ फिल्म में काम करके फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनने जा रही हैं।

Deepika Padukone बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस! Prabhas के साथ आने वाली फिल्म के लिए 20 करोड़

मुंबई: दीपिका पादुकोण इस समय अपने एक्टिंग करियर के चरम पर नजर आ रही हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में बेशुमार सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में एक और फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है जिसमें वह साहो और बाहुबली स्टार प्रभास के साथ काम करने जा रही हैं। तीन दिन पहले दीपिका ने घोषणा की थी कि इस नई फिल्म को लेकर कितनी रोमांचित हैं और वह आगे की अविश्वसनीय यात्रा का इंतजार नहीं कर सकतीं।

अब रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि दीपिका इस फिल्म के लिए एक बड़ी रकम लेने जा रही हैं और इसी के साथ वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्री बनने जा रही हैं।

20 करोड़ रुपए में साइन की फिल्म!
जाहिर तौर पर यह प्रोजेक्ट पाना उनके लिए आसान नहीं रहा होगा, लेकिन निर्माताओं ने लगातार प्रयास किया और प्रियंका दत्ता द्वारा बनाई जा रही फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में दीपिका को साइन करने के लिए तैयार हो गए। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम ले रही हैं है!

एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'जाहिर है कि दीपिका इन दिनों मुख्य अभिनेता की तरह ही समान रकम की मांग करती हैं। वह ठीक ही महसूस करती है कि उन्होने अपने पेशे में लैंगिक समानता का स्थान हासिल कर लिया है।'

प्रभास ने लिए 50 करोड़:
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हालांकि दीपिका की फीस प्रभास के बराबर नहीं है, जिन्हें लगभग 50 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन 20 करोड़ रुपए के साथ वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन जाएंगी। साथ ही फिल्म में महिला नायक की भूमिका में दीपिका के आने के साथ रोल को फिर से लिखा और संशोधित किया जा रहा है।

End of Article