Dil Bechara फेम संजना सांघी ने ऐड में लड़के को जड़े 8 थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, NCW पहुंचा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2020, 05:31 PM IST

Controversy on Sanjana sanghi latest ad: सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म दिल बेचारा में नजर आ चुकीं अदाकारा संजना संघी नए विज्ञापन को लेकर मुश्‍किल में फंस गई हैं।

Dil Bechara फेम संजना सांघी ने ऐड में लड़के को जड़े 8 थप्‍पड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, NCW पहुंचा मामला

Controversy on Sanjana sanghi latest ad: सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म दिल बेचारा में नजर आ चुकीं अदाकारा संजना संघी नए विज्ञापन को लेकर मुश्‍किल में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस विज्ञापन की वजह से खूब किरकिरी हो रही है। अदाकारा पूजा बेदी ने भी इस विज्ञापन पर गुस्‍सा जाहिर किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस विज्ञापन पर संज्ञान ले ल‍िया है। यह विज्ञापन एक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म को प्रमोट करता है। 

विज्ञापन में दिखाया गया है कि संजना सांघी अपने पार्टनर के साथ बेड पर बैठी हैं और दोनों यह तय कर रहे हैं कि कौन-सा शो देखना चाहिए। लड़का कहता है कि यह तय करना कितना मुश्किल है कि उन्हें क्या देखना चाहिए? संजना उसे थप्पड़ मारना शुरू कर देती हैं। संजना लड़के को 8 थप्पड़ मारती हैं और कहती हैं कि उन्हें 8 शो देखने चाहिए। इस विज्ञापन पर पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। यह विज्ञापन Lionsgate Play streaming app का है। 

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ये तक कहा कि विज्ञापन का कांसेप्ट गलत, भ्रामक और निंदनीय है। इस विज्ञापन पर अभिनेत्री पूजा बेदी ने ट्वीट करते हुए निंदा की है। उन्‍होंने कहा- विज्ञापन देखकर मैं आतंकित हूं। पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा मंजूर नहीं है। सोचो अगर पुरुष महिला को मार रहा होता तो क्या होता? पुरुषों के भी अधिकार हैं। विज्ञापन बोर्ड को इसे क्लियर नहीं करना चाहिए था।"

सोशल मीडिया पर गुस्‍साए यूजर्स 

Streaming App के खिलाफ लोगों की जबर्दस्त नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया यूजर्स ने द एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया को टैग करते हुए विज्ञापन की ओर ध्यान दिलाया है। एक यूजर ने ल‍िखा- पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा दयनीय, खेदजनक और शर्मनाक है। मामला बढ़ने के बाद Lionsgate Play streaming app ने यह विज्ञापन सोशल मीडिया से हटा दिया है। 

End of Article