Brahmastra Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ्ते में धीमी रही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, जानें कितनी हुई अब तक की कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 07:27 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन दूसरे हफ्ते में कमाई बेहद कम रही। जानें दूसरे हफ्ते में कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन।

Brahmastra Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ्ते में धीमी रही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, जानें कितनी हुई अब तक की कमाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिला और यही वजह है कि इसकी शुरुआत काफी अच्छी रही। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 36.42 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद पहले हफ्ते फिल्म की कमाई शानदार रही लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई में कमी आ रही है।

दूसरे हफ्ते कितनी रही कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में करीब 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो दूसरे हफ्ते में घटकर करीब 58 करोड़ रुपये तक रह गया। फिल्म रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो इसने केवल 3.10 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 230.57 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि दुनियाभर में इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

इस साल फ्लॉप हुईं ये फिल्में

फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई थी और मेकर्स व एक्टर्स को इससे काफी उम्मीदें थीं और फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी। मालूम हो कि यह साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। इस साल फ्लॉप हुई फिल्मों में रणबीर कपूर की शमशेरा, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और सम्राट पृथ्वीराज, अजय देवगन की फिल्म रनवे 34, शाहिद कपूर की जर्सी, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंति 2, कंगना रनौत की धाकड़, आयुष्मान खुराना की अनेक और तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा शामिल है। इस साल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

बड़े बजट में बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनकर तैयार हुई है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। फिल्म ने लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बीच शानदार कमाई कर एक उम्मीद जगाई है। फिल्म को ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

End of Article