Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र का टीजर शानदार, जानें कब आएगा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मूवी का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 03:11 PM IST

Brahmāstra Part One: Shiva Movie Trailer release date: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मूवी ब्रह्मास्त्र पार्ट वन का टीजर जारी हुआ है। इसमें लगभग पूरी कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं। इसी के साथ ही ट्रेलर की जानकारी भी दी गई है।

Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र का टीजर शानदार, जानें कब आएगा रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मूवी का ट्रेलर
Photo Credit: Twitter

Brahmāstra Movie Trailer release date: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म एक लंबे समय से बन रही है। रियल लाइफ में तो फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर और आलिया कपल बन गए, अब ये जोड़ी जल्द ही पर्दे पर दिखेगी। आज से ठीक 100 दिन बाद। दरअसल ब्रह्मास्त्र पार्ट वन की रिलीज डेट 9 सितंबर 2022 है। वहीं आज फिल्म का एक जोरदार टीजर जारी हुआ है और इसके साथ ही खुलासा किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कब जारी होगा। 

BRAHMĀSTRA Part One: Shiva trailer release date

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पूरी झलक आपको 15 जून को नजर आएगी। दरअसल, इसी दिन ही ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा का ट्रेलर रिलीज होगा। वैसे तो टीजर में फिल्म की पूरी कास्ट की झलक नजर आई है जिसमें मौनी रॉय का लुक सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। ऐसे में ट्रेलर में कहानी का कॉन्सेप्ट और सभी के लुक्स और डिटेल से देखना मजेदार रहेगा। 

देखें BRAHMĀSTRA Part One: Shiva Teaser

बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म तीन फिल्मों की एक कड़ी है जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाया जा रहा है। इसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और ये पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलु्गु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म में अहम भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय हैं। टीजर में मौनी का लुक दर्शकों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। 

इस टीजर के सोशल मीडिया पर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और एस एस राजामौली फिल्म से जुड़े एक इवेंट के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे थे जहां फैन्स ने उनको ग्रैंड वेलकम दिया। 

फैन्स ने लगाईं उम्मीदें 

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा के टीजर ने मूवी फैन्स को बहुत इंप्रेस किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अभी से हिट मान रहे हैं और साथ ही परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Article