Bollywood News 12 March: पीएम मोदी ने की द कश्मीर फाइल्स की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 09:13 PM IST

Bollywood News 12 March 2022: कश्मीर फाइल्स के मेकर्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात। सोनम कपूर के ससुरजी के साथ हुई ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए नौ लोग। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

 Bollywood News 12 March: पीएम मोदी ने की द कश्मीर फाइल्स की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की फोटो

Bollywood News 12 March 2022. सोनम कपूर के ससुर जी के साथ साइबर ठगी हुई है। ठगों ने सोनम कपूर के ससुर जी को 27 करोड़ रुपए का चुना लगा दिया है। वहीं, एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है। कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुरजी हरीश आहूजा की  फरीदाबाद स्थित शाही एक्सपोर्ट फैक्टरी से 27 करोड़ 61 लाख की साइबर ठगी हुई है। पुलिस उपायुक्त नीतिश अग्रवाल के मुताबिक साइबर ठगों ने हरीश आहूजा के नाम से फर्जी कंपनी बनाई थी। इसके बाद करोड़ों रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित प्रवीण कुमार वारदात में प्रयोग दस्तावेजों / संसाधनों को उपलब्ध कराने का काम करता था।

Sonam Kapoor has a befitting message for trolls: 'I'll just do as I please'  | Hindi Movie News - Times of India

आरआरआर गाने का टीजर रिलीज
एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के नए गाने शोले का टीजर रिलीज हो गया है। गाने में आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने का इस्तेमाल फिल्म के एंड क्रेडिट में होगा। आपको बता दें कि एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर 25 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है। गाने में फिल्म के तीनों एक्टर एक साथ नजर आ रहे हैं। गाने में जूनियर एनटीआर और राम चरण झंडा उठा रहे हैं, जिसमें वंदे मातरम लिखा है। 

समांथा प्रभु ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु डीप नेक ड्रेस में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो पर ट्रोलर्स ने भद्दे कमेंट किए। इस पर समांथा ने जवाब दिया, 'हम महिलाओं को उनके पहनावे, रंग, पढ़ाई, समाज में स्थान, उनका व्यक्तित्व, स्किन कलर जैसी तमाम चीजों को लेकर जज करते हैं। जबकि हम साल 2022 में हैं। क्या हम महिलाओं को हेमलाइन्स और नेकलाइन्स के आधार पर जज करना बंद करेंगे? और खुद को सुधारने में ध्यान लगा सकते हैं।'

पीएम मोदी से मिले विवेक अग्निहोत्री
फिल्म कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अभिषेक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। कश्मीर फाइल्स पर उनकी तारीफ ने इस मुलाकात को और भी स्पेशल बना दिया है। हम ऐसी फिल्म बनाने पर इससे पहले कभी भी इतना गर्व नहीं हुआ है। शुक्रिया मोदीजी।'  

Image

कश्मीर फाइल्स ने की शानदार ओपनिंग
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन शानदार कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कमाई किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को केवल 630 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है।

Image

फिल्म को शाम और रात के शो में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म को दूसरे और तीसरे दिन काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को राधे श्याम से टक्कर मिल रही है। 

End of Article