Bollywood News: अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग तो वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 11:09 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 30 July 2022: अक्षय के खिलाफ केस दर्ज करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी तो जन्माष्टमी से पहले वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी। जानिए बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरें...

Bollywood News: अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग तो वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 30 July 2022:  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। हाल ही में एक फैशन शो के लिए रणवीर- दीपिका ने साथ में रैंप वॉक किया। रणवीर- दीपिका ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'मिजवान फैशन शो 2022' के लिए रैंप वॉक किया। कपल मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर बने थे। दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना था। ब्राउन एंड वाइट लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर भी ब्लैक एंड वाइट शेरवानी में नजर आए। रणवीर ने ब्लैक एंड वाइट कुर्ते पजामे के साथ ओवरकोट कैरी किया था। शेरवानी के साथ रणवीर ने मैचिंग जूते कैरी किए थे। जानिए बॉलीवुड की 30 जुलाई 2022 की बड़ी खबरें। 

अक्षय के खिलाफ केस दर्ज करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी
एक्टर अक्षय कुमार हमेशा की तरह एक के बाद फिल्में किए जा रहे हैं। अब खबर है कि एक्टर मुश्किल में पड़ गए हैं। अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर आ गए हैं। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु के बारे में गलत तथ्यों को दिखाया जा रहा है। उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट कर कहा कि वह फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं, तो हम उनकी गिरफ्तारी और देश से बेदखल करने की मांग कर सकते हैं।

जन्माष्टमी से पहले वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने स्टनिंग और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में श्रीकृष्ण के नगरी वृंदावन पहुंचीं। शिल्पा ने यहां बांकेबिहारी मंदिर में पूर्जा -अर्चना करते हुए श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप में दर्शन किए। एक्ट्रेस ने बांकेबिहारी मंदिर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा श्रीकृष्ण के दर्शन करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बार-बार राधे राधे बोलते दिख रही हैं। शिल्पा को मंदिर के पंडित ने पटुका और प्रसाद भेंट कर स्वागत और सम्मान दिया। मंदिर में एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सुहाना खान करेंगी कॉफी विद करण 7 में डेब्यू!
कॉफी विद करण-सीजन 7' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। नई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम भी गेस्ट लिस्ट के लिए आगे आ रहा है। हालांकि अब करण जौहर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। शो के होस्ट करण ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया और ETimes से कहा, 'यह सच नहीं है'। इस बीच इंडिया टुडे के मुताबिक गौरी खान शो में नजर आएंगी। एक सूत्र ने बताया है, 'सुहाना खान कॉफी विद करण 7 से डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। स्टार किड सुहाना ने जाहिर तौर पर अपनी मां गौरी खान के कॉफी विद करण-7 के एपिसोड के लिए एक वीडियो बाइट दी है। गौरी को करण जौहर के शो में अपनी दोस्त सीमा सचदेव और भावना पांडे के साथ देखा जा सकता है।'

अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय इन दिनों लंदन में अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रियल लाइफ हीरो पर आधारित है जो कोयल की खदान में फंसे लोगों को बचाता है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों साथ में पहले फिल्म केसरी में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। फोटो में अक्षय और परिणीति एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की क्यूट तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए  लिखा, 'हम वापस आ रहे हैं। इस बार केसरी की जोड़ी न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रही हैं। एक बार फिर वही मस्ती, गेम और पंजाबी गपशप'।

End of Article