राधे श्याम से बच्चन पांडे तक थिएटर में जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में, OTT पर आएगा इन वेब सीरीज का सीजन 2

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 10:40 PM IST

Bollywood Movies Web series 2022: 2022 में बॉलीवुड के साथ ओटीटी पर कई मच-अवेटिड कंटेंट दर्शकों को देखने को मिलेंगे। थिएटर के साथ-साथ आपको इस साल ओटीटी पर देखने को मिलेगी ये फिल्में और वेब सीरीज।

राधे श्याम से बच्चन पांडे तक थिएटर में जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में, OTT पर आएगा इन वेब सीरीज का सीजन 2

Bollywood Movies Webseries 2022: महामारी के कारण पिछले दो सालों से फिल्म इंटस्ट्री का काम मिला-जुला ही चला है, माना जा रहा है कि कई फिल्ममेकर्स को तो नुकसान भी उठाना पड़ा है। 2022 की शुरुआत फिल्म उद्योग के लिहाज से बेहतर मानी जा रही है। जैसे-जैसे कोविड के केस कम होते जा रहे हैं ऐसे ही थिएटर्स में भी दर्शक वापस लौट रहे हैं। कुछ बड़ी और लंबे समय प्रतीक्षित फल्में इसी इंतजार में बैठी थी कि कब थिएटर खुलें और उन फिल्मों के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़े। इस साल 2022 में कुछ बेहतरीन फिल्में रीलीज के लिए तैयार हैं साथ ही ओटीटी प्लैटफोर्म पर भी आप अच्छा कंटेंट देखने वाले हैं -

बॉलीवुड में आने वाली फिल्में
•    झुंड, विजय बरसो नाम के एक स्पोर्ट्स टीचर की बायोग्राफी, जिसमें मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं।
•    राधे-श्याम, साउथ सूपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर रोमैंटिक ड्रामा। 
•    बच्चन पांडेय, अक्षय कुमार, कृति सेनन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी की एक्शन कॉमेडी। स्टारकास्ट को लेकर अपने आप में मच-अवेटिड फिल्म हैं।
•    धाकड़, कंगना रनौत की  एक्शन थ्रिलर फिल्म जिसका दर्शक बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।
•    रनवे 34, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, बमन इरानी जैसे बड़े कलाकारों ड्रामा थ्रिलर फिल्म।
•    हीरोपंती-2, हीरोपंती सीरीज की दूसरी फ्रैंचाइज़ी स्टारकास्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया।
•    जर्सी, शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म जिसमें पंकज कपूर भी नजर आएंगे।






Love Hostel (2022) - IMDb

Dhaakad (2022) - IMDb

Radhe Shyam (2022) - Tickets & Showtimes Near You | Fandango

ओटीटी पर क्या खास आने वाला है 2022 में

  • असुर सीजन-2 (वूट)
  • डेल्ही क्राइम सीजन-2 (नेटफ्लिक्स)
  • रूद्र द एड्ज ऑफ डार्कनेस (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
  • डीकपल (नेटफ्लिक्स)
  • पंचायत 2 (अमेजन प्राइम वीडियो)
  • द फेम गेम (नेटफ्लिक्स)
  • फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइव्स सीजन-2 (नेटफ्लिक्स)
  • मेड इन हेवन सीजन-2 (अमेजॉन प्राइम वीडियो)
  • नक्सलबारी सीजन-2 (ज़ी 5) 

Panchayat Season 2: Release Date, Plot, Cast & Latest Updates

Review of Netflix's Delhi Crime - Unbridled and unrelenting - the untold  story behind the most brutal crime Delhi has ever seen

लोगों को जितना फिल्मों का इंतजार है उतना ही ओटीटी पर आने वाली वेबसीरीज का भी बेसब्री से इंतजार है। इनमें कुछ शो के सीजन 2 भी शामिल हैं।

End of Article