Shilpa Shetty से Sridevi तक- इन एक्ट्रेस ने कराई नाक की सर्जरी, बेहतर दिखने के लिए बदला चेहरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2021, 09:04 AM IST

Bollywood Actress Cosmetic Surgery: शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रीदेवी तक, यहां हम आपको ऐसी 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने चेहरे में बदलाव करते हुए नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई।

Shilpa Shetty से Sridevi तक- इन एक्ट्रेस ने कराई नाक की सर्जरी, बेहतर दिखने के लिए बदला चेहरे
Photo Credit: Instagram

मुंबई: किसी खास तरीके से दिखने के लिए कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने चेहरे को ठीक करके अपने मुताबिक सुधार के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का विकल्प चुना है। जहां कुछ ने इस बारे में खुलकर बात की तो वहीं कुछ इस पर चुप्पी साधे रहीं। आइए एक नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर जिन्होंने नाक की सर्जरी करवाकर उसमें बदलाव करवाए।

प्रियंका चोपड़ा:

Priyanka chopra nose cosmatic surgery

प्रियंका ने अपनी संस्मरण बुक अनफिनिश्ड में कहा था कि उनकी नाक की सर्जरी बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें कुछ फिल्मों को भी गंवाना पड़ा क्योंकि इस सर्जरी उनके लुक को पूरी तरह से बदल दिया।

शिल्पा शेट्टी:

Shilpa Shetty nose surgery

शिल्पा शेट्टी भी अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुलकर बात करते हुए सामने आईं और उन्होंने इसे छिपाने की जरूरत महसूस नहीं की।

कोएना मित्रा:

koena mitra nose cosmetic surgery

कोएना मित्रा ने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि उनकी नाक की सर्जरी हुई है। इसके बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया।

श्रुति हासन:

Shruti Haasan nose surgery

श्रुति हासन ने खुले तौर पर सर्जरी की मदद से अपने चेहरे की विशेषताओं को ठीक करके ज्यादा बेहतर बनाने की  कोशिश की बात कबूली है।

श्रीदेवी:

Sridevi nose surgery

श्रीदेवी अपनी नाक की सर्जरी के बारे में मुखर नहीं रहीं और उस समय अन्य एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा होता था, लेकिन उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला था, जिसने कई फिल्म फैंस का ध्यान आकर्षित किया था।

End of Article