Athiya Shetty To Move in with KL Rahul: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले कुछ समय से क्रिकेटर के.एल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खुलकर एक- दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। इन दिनों यह खबरें भी हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं हालांकि इन खबरों की किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस बीच ये कपल किसी और वजह से चर्चा में है।
साथ रहेंगे अथिया- के.एल राहुल?
अथिया और के. एल राहुल को लेकर खबरें हैं कि दोनों साथ में शिफ्ट होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने मुंबई में आलीशान 4BHK सी- फेसिंग अपार्टमेंट किराये पर लिया है और जल्द ही दोनों इस घर में साथ रहेंगे। पिंकविला की खबर के मुताबिक यह अपार्टमेंट बांद्रा के कार्टर रोड़ पर है, जिसका एक महीने का किराया करीब 10 लाख रुपये है। मालूम हो कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शादी से पहले लिव- इन रिलेशनशिप में थे। तो क्या यह माना जा सकता है कि दोनों के जल्द शादी करने की खबरें सही हैं? हालांकि यह बात तो कपल और उनकी फैमिली ही बता सकती है।
सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं फोटोज
मालूम हो कि अथिया और के.एल राहुल का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन मना चुके हैं तो सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते हैं। अथिया के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में वो फिल्म मुबारकां में दिखीं। साल 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हुई थी।

