Astrologer Prediction on Ralia Baby:. आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बाद उनके फैंस और सेलेब्स में खुशी की लहर है। 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) ने शादी के 74 दिन बाद ही ये गुड न्यूज दी। आलिया द्वारा प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद ज्योतिष की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। तीन ज्योतिषियों ने रणबीर और आलिया की शादी के दौरान ये भविष्यवाणी की थी।
रणबीर और आलिया (Alia Bhatt Pregnancy) की शादी के वक्त ई टाइम्स से बातचीत में अंक ज्योतिष मान्या ने कहा था कि कपल का एक बेबी होगा। वहीं, टैरो कार्ड रीडर मुनीशा खटवानी ने कार्ड्स को देखकर कहा था कि दोनों की किस्मत में एक बच्चा जरूर है। वहीं एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने कहा कि ये प्यारा कपल जिंदगी भर साथ रहेगा। इसके कई कारण होंगे। ऐसे में बच्चे होने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह और रणबीर कपूर अस्पताल में साथ नजर आ रहे हैं।
महेश भट्ट-सोनी राजदान ने कही ये बात
ई टाइम्स से बातचीत में होने वाले नानाजी महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने कहा, 'वाह मेरी बेबी का जल्द ही बेबी होने वाला है! मैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए बेहद खुश हूं। काश हमारा कुनबा ऐसे ही बढ़ते रहे। अब मुझे अपनी जिंदगी के सबसे अहम रोल के लिए तैयार होने चाहिए। नाना का रोल। ये एक बहुत शानदार डेब्यू होने जा रहा है।' महेश भट्ट के अलावा आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बहन को खास अंदाज में बधाई दी है।
आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान (Soni Razdan) ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हम सभी बहुत ज्यादा खुश हैं। दुनिया में एक नई जिंदगी को लाना दो लोगों के लिए सबसे अहम और खूबसूरत पल होता है। ऐसे में मैं रणबीर और आलिया के लिए बेहद खुश हूं। मैं नन्हें बेबी के स्वागत का इंतजार नहीं कर सकती हूं। इसके अलावा मैं नानी बनने का बेसब्री से इंतजार भी कर रही हूं।'

