Aryan Khan Release: आर्यन खान की वापसी के लिए 'मन्‍नत' के बाहर बैठे बाबा, कर रहे हनुमान चालीसा का पाठ, फैंस का भी उमड़ा हुजूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2021, 11:52 AM IST

Aryan Khan Release; बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेटे आयर्न खान मुंबई क्रूज ड्रग मामले में जेल में बंद थे। लगभग एक महीने बाद वह घर लौट रहे हैं। उनकी वापसी से परिवार समेत तमाम फैंस खुश हैं। ऐसे में शाहरुख के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है।

Aryan Khan Release: आर्यन खान की वापसी के लिए 'मन्‍नत' के बाहर बैठे बाबा, कर रहे हनुमान चालीसा का पाठ, फैंस का भी उमड़ा हुजूम

Aryan Khan Release: मुंबई क्रूज ड्रग मामले में लगभग एक महीने से जेल में बंद आर्यन खान आखिरकार आज घर लौट रहे हैं। उनकी जमानत दो दिन पहले ही मंजूर कर ली गई थी, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने की वजह से उनकी घर वापसी में देरी हुई। उनकी घर वापसी की खबर से न सिर्फ खान परिवार खुश है, बल्कि उनके तमाम प्रशंसकों का भी घर के बाहर रेला लग गया है। इसी बीच आर्यन की सही सलामत वापसी के लिए एक बाबा भी मन्‍नत के बाहर बैठ गए हैं। वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। 

बाबा कर रहें दुआ 
 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन की वापसी को लेकर फैंस खुश है। उनकी सलामती के लिए एक बाबा भी दुआ करते नजर आए। वह किंग खान के घर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उन्‍हें देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। बाबा के अलावा दूसरे फैंस भी शाहरुख के घर के बाहर जमा हो चुके हैं। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए सुरक्षा व्‍यवस्था पर खास ध्‍यान दिया जा रहा है। 

लाइटों से सजाया गया मन्‍नत

बता दें कि आर्यन के स्‍वागत के लिए मन्‍नत को लाइटों से सजाया गया है। जिसकी तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बेटे के घर लौटने की खुशी में शाहरुख और गौरी खान बेहद खुश हैं। शाहरुख खुद आर्यन को लेने पहुंचे हैं। वह जेल से कुछ दूरी पर अपनी कार में उनका इंतजार कर रहे हैं।

End of Article