खान परिवार को नहीं मिला कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी का निमंत्रण! सलमान खान की बहन अर्पिता का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2021, 04:26 PM IST

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding Invitation: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने इस बारे में खुलासा किया कि क्या खान परिवार को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित शादी के लिए निमंत्रण मिला है या नहीं?

खान परिवार को नहीं मिला कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी का निमंत्रण! सलमान खान की बहन अर्पिता का खुलासा

मुंबई: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। जबकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शाही सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी करेंगे, यह कपल बिना कोई बयान जारी किए शादी की चर्चा पर चुप्पी बनाए हुए है। दोनों न तो शादी की खबरों का खंडन कर रहे हैं और ना ही इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

हाल ही में यह अनुमान लगाया गया था कि कैटरीना के दोस्त और सलाहकार सलमान खान काम की प्रतिबद्धताओं के चलते शादी में शामिल नहीं होने वाले हैं, लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। हालांकि, कैटरीना-विकी की शादी में आमंत्रित होने पर अर्पिता खान की प्रतिक्रिया आपको भ्रमित कर सकती है।

सलमान की बहन अर्पिता भी कैटरीना के काफी करीब मानी जाती हैं, एक न्यूज पोर्टल ने जब उनसे पूछा कि क्या परिवार को कैटरीना और विक्की की शादी का निमंत्रण मिला है? क्योंकि शादी की तारीख सिर्फ 7 दिन दूर है, इसलिए मेहमानों को अब तक निमंत्रण मिल जाना चाहिए था। इस पर अर्पिता ने कहा, 'हमें शादी के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है, जो अब हमें हैरान कर रहा है कि क्या वाकई शादी 9 दिसंबर को हो रही है या यह सिर्फ अटकलें हैं?' अर्पिता ने इंडिया टुडे से बातचीत में यह बात कही है।

इस बीच, चर्चा है कि कैटरीना और विक्की एक संयुक्त बयान जारी कर शादी से एक या दो दिन पहले सभी का आशीर्वाद मांगेंगे। लगता है कि कपल से शादी के बारे में पुष्टि मिलने से पहले कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

फिलहाल, कैटरीना और विक्की एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक या कमेंट भी नहीं कर रहे हैं ताकि रिलेशनशिप की मौजूदा स्थिति पर कोई संकेत ना मिले। लेकिन जाहिर सी बात है कि शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल में विक्की को भी कैटरीना के घर से निकलते हुए देखा गया था।

End of Article