Anushka Sharma Diwali Wish: दिवाली में अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इतनी है अनारकली सूट की कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2020, 04:50 PM IST

दीपावली के अवसर पर अनुष्का शर्मा अनीता डोगरे की अनारकली ड्रेस में बेबी फलॉन्ट करती हुई नजर आई। व्हाइट रंग के सूट सलवार में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थी। जसकी कीमत जानकर आप भी इसे खरीद सकते हैं।

Anushka Sharma Diwali Wish: दिवाली में अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इतनी है अनारकली सूट की कीमत

मुंबई. 14 नवंबर को पूरे देश में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को बेहद शानदार अंदाज में बधाई दी। अनुष्का शर्मा परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आई।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए यह दीपावली बेहद खास है। क्योंकि अनुष्का जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दिवाली पर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फोटो शेयर किया है। 

फोटो में वह अनीता डोगरे के अनारकली सेटअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का शर्मा व्हाइट रंग के सलवार सूट में अनीता डोगरे के अनारकली सेटअप और न्यूड मेकअप में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इतनी है ड्रेस की कीमत
अनुष्का के इस सलवार सूट की कीमत लगभग 27000 रूपये है। फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए प्यारा सा संदेश भी दिया है। 

फोटो के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि ‘अच्छे से तैयार हो जाओ और घर बैठकर खूब खाओ’ इसे कोट करते हुए अनुष्का ने दिवाली की सबको बधाई दी है। आपको बता दें कि  इस दिवाली विराट आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।

अगले साल बनेंगी मां
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद विरीट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपनी और पत्नी  अनुष्का शर्मा की फोटोज शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और फिर,हम तीन हो गए।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने बॉलीवुड में किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया और वह प्रेग्नेंसी के हर एक पल को इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

End of Article