Anup Jalota Bday: अनूप जलोटा ने की हैं तीन शादियां, इस पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी थी तीसरी पत्नी मेधा गुजराल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2020, 05:48 PM IST

Anup Jalota Married Life: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने तीन शादियां की थीं। 6 साल पहले हो गया था उनकी तीसरी पत्नी का निधन। जानें अनूप जलोटा की लाइफ के बारे में ये बातें।

Anup Jalota Bday: अनूप जलोटा ने की हैं तीन शादियां, इस पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी थी तीसरी पत्नी मेधा गुजराल

भजन सम्राट कहलाए जाने वाले अनूप जलोटा का आज जन्मदिन है और वो 67 साल के हो गए हैं। अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। उनके पिता पुरुषोत्तम दास जलोटा भी जाने माने भजन गायक थे। 

ये मशहूर भजन गाए

अनूप जलोटा ने कई मशहूर भजन गाए हैं जिन्हें बहुत पसंद किया गया। इसमें ऐसी लागी लगन, मैं नहीं माखन खायो, रंग दे चुनरिया, जग में सुंदर है दो नाम और चंदरिया झीनी रे झीनी शामिल हैं।

अनूप जलोटा ने की तीन शादियां

अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तीन बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने गुजराती लड़की सोनाली सेठ से की थी जो अब सिंगर हैं। दोनों ने पहली शादी अनूप जलोटा के परिवार की सहमति के बिना की थी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की बीना भाटिया से लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और दोनों का तलाक हो गया। 

पीएम की बेटी से की तीसरी शादी

अनूप जलोटा ने तीसरी शादी की भारत के प्रधानमंत्री रह चुके इंदर कुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की थी। मेधा फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं जिनसे उनका तलाक 1994 में हुआ था। दोनों का एक बेटा आर्यमान है। 25 नवंबर 2014 को न्यूयॉर्क में मेधा का निधन हो गया था। मेधा का निधन दूसरी बार हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान लिवर फेल होने की वजह से हुआ था। उस समय वे 59 साल की थीं।

मालूम हो कि अनूप जलोटा रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन में नजर आए थे और जसलीन मथारू संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। हालांकि शो से बाहर आकर उन्होंने खुलासा किया था कि शो में उनका और जसलीन का रिलेशनशिप स्क्रिपटेड था। 

End of Article