Rhea Chakraborty के आरोपों पर Ankita Lokhande की दो टूक, पोस्‍ट में बताई ये बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 09:10 AM IST

Ankita Lokhande reply to Rhea : सुशांत केस की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्‍यू में जो आरोप लगाए हैं, उन पर अंक‍िता लोखंडे ने दो टूक जवाब द‍िया है। अंक‍िता ने कई बातें स्‍पष्‍ट की हैं।

Rhea Chakraborty के आरोपों पर Ankita Lokhande की दो टूक, पोस्‍ट में बताई ये बातें

एक टीवी चैनल को सुशांत स‍िंह राजपूत केस की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपनी सफाई से जुड़ा इंटरव्‍यू द‍िया है। लेक‍िन र‍िया की बहुत सारी बातों की कलई अंकिता लोखंडे ने अपनी एक पोस्‍ट में खोलकर रख दी है। अंक‍िता ने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट में साफ क‍िया है क‍ि 2016 से पहले सुशांत को कभी ड‍िप्रेशन नहीं हुआ और ना उन्‍होंने कभी ये कहा है क‍ि वे बीते 4 साल में कभी भी उनके संपर्क में आईं। 

2016 से पहले ठीक थे सुशांत

अंकिता ने ल‍िखा है- 'सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि 23 फरवरी साल 2016 तक मैं और सुशांत साथ थे। तब तक सुशांत किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं था और वह किसी मनोचिकित्‍सक से नहीं मिला। वो एक दम ठीक था। मैंने किसी इंटरव्‍यू या बातचीत में ये नहीं कहा कि अलग होने के बाद मैं और सुशांत एक दूसरे के संपर्क में थे। मणिकर्णिका की शूटिंग के वक्‍त मुकेश छाबडा के इंस्‍टा पर मेरे पोस्‍टर पर सुशांत ने कमेंट करते हुए बधाई दी थी और मैंने भी थैंक्‍स कहा था। इसलिए रिया का आरोप झूठा है जिसमें उसने मेरे और सुशांत के फोन पर बात करने की बात कही है।'

'हम साथ सपने देखते थे'

अंकिता ने आगे कहा कि जब हम साथ थे तो साथ सपने देखने थे, साथ में प्रार्थना करते थे। मुझसे जब जब रिया के बारे में पूछा गया, मैंने हमेशा कहा कि मैं उन दोनों के रिश्‍ते के बारे में कुछ नहीं जानती। मैंने कभी संपर्क करने की कोशिश नहीं की। मैं कभी दोनों के बीच नहीं आई। लेकिन जब सुशांत की जिंदगी नहीं रही तो मुझे आना पड़ा। अंकिता ने घर के बारे में भी बात साफ की है जिसके बारे में कहा गया था कि उसकी ईएमआई सुशांत के खाते से जाती थी। 

'झूठे नहीं है चैट्स के स्‍क्रीनशॉट'

अंकिता ने आगे लिखा है- 'मैं सच के साथ हूं और सुशांत के परिवार के साथ हूं ना कि रिया के। परिवार जानता है कि कौन दोषी है। उनके पास चैट्स हैं और प्रूफ हैं जोकि झूठे नहीं हो सकती। मैं हमेशा सुशांत के परिवार का साथ दूंगी।' बता दें कि अंकिता और सुशांत छह साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। दोनों की मुलाकात सीरियल पवित्र रिश्‍ता के सेट पर हुई थी। 

End of Article