सिख धर्म से थे अमिताभ बच्चन के नाना सरदार खजान सिंह सुरी, बिग बी ने शेयर की तीन पीढ़ियों की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2020, 07:52 AM IST

Amitabh Bachchan Tweet: बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की फोटो शेयर की है। फोटो में बिग बी, अमिताभ बच्चन के नाना और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।

सिख धर्म से थे अमिताभ बच्चन के नाना सरदार खजान सिंह सुरी, बिग बी ने शेयर की तीन पीढ़ियों की फोटो

मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब में से एक हैं। बिग बी ने अब पहली बार अपने नानाजी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने तीन पीढ़ियों की फोटो शेयर की है। 

अमिताभ बच्चन ने तीन फोटो का कोलाज शेयर किया है। पहली फोटो में अमिताभ बच्चन के नानाजी सरदार खजान सिंह सुरी हैं। दूसरी में वह खुद है और तीसरे में बेटे अभिषेक बच्चन की फोटो है। 

फोटो में तीनों ही पगड़ी में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा, नाना , पोता , पर पोता। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की मम्मी तेजी बच्चन सिख धर्म से ताल्लुक रखती थीं। 
 Image    

घर में हुई थी क्रिसमस पार्टी
अमिताभ बच्चन के घर में पिछले दिनों क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था। अमिताभ बच्चन की पोती नव्य नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। 

फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत बच्चन परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर बच्चन परिवार की क्रिसमस ट्री की भी है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी।

अमिताभ बच्चन इसके अलावा नागराज मंजुले की फिल्म मैदान में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बिग बी प्रभास और दीपिका की फिल्म में भी काम करेंगे। इस फिल्म को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं।

End of Article