ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद धर्मा प्रोडक्शन के बाहर दिखीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने ऑफिस के बाहर क्यों मांगी पैपराजी से माफी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 08:22 PM IST

Alia Bhatt Viral Video : आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए उनसे माफी मांगी है।

ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद धर्मा प्रोडक्शन के बाहर दिखीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने ऑफिस के बाहर क्यों मांगी पैपराजी से माफी?
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt Viral Video : रणबीर आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Ranbir Alia starrer Brahmastra) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ी में बैठकर ही पैपराजी को कई पोज दिए। आलिया और रणबीर अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। सोशल मीडिया पर आलिया का वीडियो छाया हुआ है।

आलिया भट्ट करण जौहर के ऑफिस धर्मा प्रोडक्शन के बाहर दिखाई दीं। करण जौहर ब्रह्मास्त्र को प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। आलिया ने फोटोग्राफर्स को अपनी कार में बैठकर ही पोज दिया। पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस ने अपनी कार की विंडो खोल कर कैमरा में वेव किया। इसी के साथ उन्होंने पपैराजी से माफी मांगेत हुए कहा- सॉरी मैं चल नहीं सकती।

आलिया भट्ट ने पैपराजी से मांगी माफी

फोटोग्राफर्स ने आलिया को शुक्रिया कहा और बोले हम इसलिए यहां आ गए। दरअसल रणबीर कपूर ने कुछ दिन पहले पैपराजी को बताया था कि एक्ट्रेस अपनी कमर दर्द की वजह से पोज नहीं दे सकती हैं। फैंस को आलिया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, ये बहुत स्वीट है। दूसरे ने लिखा, खूबसूरत। सोशल मीडिया पर आलिया के इस जेश्चर को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं।

आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। आलिया की फिल्म ने पूरी दुनिया में 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। रणबीर और आलिया की साथ में ये पहली फिल्म हैं।

End of Article