आलिया भट्ट के लहंगे में रणबीर कपूर ने मारी 'लात'? भड़के फैंस बोले-'इससे शादी मत करो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 04:28 PM IST

Ranbir Kapoor kick Alia Bhatt Lehenga: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ एक वीडियो के लेकर फैंस रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं और आलिया को रणबीर से शादी ना करने की सलाह दे रहे हैं।

आलिया भट्ट के लहंगे में रणबीर कपूर ने मारी 'लात'? भड़के फैंस बोले-'इससे शादी मत करो'

मुंबई: बी टाउन यानी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर है और सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स के बीच दोनों चर्चा में हैं लेकिन वजह इस बार कुछ अलग है। यहां तक कि फैंस आलिया भट्ट को रणबीर कपूर से शादी नहीं करने की सलाह तक दे रहे हैं। मामला एक समारोह के दौरान रणबीर कपूर के आलिया भट्ट के लहंगे को लात मारने से जुड़ा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बारे में चर्चा है कि वह अगले 2022 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं लेकिन इस बीच रणबीर कपूर की एक ऐसी क्लिप फैंस के सामने आ गई जोकि आलिया के फैंस को नागवार गुजरी। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि कथित तौर पर दिवाली समारोह के दौरान का बताया जा रहा है। कथित तौर पर इस कार्यक्रम के दौरान कटरीना कैफ भी मौजूद थीं।

इसी समारोह के दौरान आलिया भट्ट रणबीर के साथ मीडिया कैमरों के सामने पोज देती हैं और उनके चेहरे पर शर्म भरी मुस्कान नजर आ रही है। फटोज क्लिक कराने के बाद आलिया स्टेज से नीचे की ओर उतरती हैं और इस दौरान आलिया का लहंगा रणबीर के पैरों के पास आ जाता है जिसे वह पैरों से ठोकर मारकर नीचे की ओर कर देते हैं। यहां देखिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वायरल वीडियो।

अब कई कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई  तो उन्होंने आलिया भट्ट को रणबीर कपूर से शादी ना करने की सलाह दे दी। वहीं कई लोगों ने रणबीर की प्लेबॉय इमेज का हवाला देते हुए उन्हें 'Disrespectful' और 'Unclassy' कह दिया। देखिए लोगों के वीडियो को लेकर कैसे कमेंट आए।

Ranbir kapoor and Alia Bhatt lahanga

Alia Bhatt lahanga and Ranbir kapoor

Alia Bhatt lahanga kicked by Ranbir kapoor

वैसे रणबीर का साथ दे रहे कई फैंस का यह भी कहना है कि आलिया का लहंगा कहीं फंसे नहीं और वह अचानक गिर ना जाएं इस बात को ध्यान में रखते हुए जल्दबाजी में रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस का लहंगा अपने पैर से नीचे की ओर कर दिया, ऐसा करने के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जल्द एक-दूसरे से शादी करने की चर्चा है और दोनों पहली बार फिल्मी परदे पर भी बड़े बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।

End of Article