दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट ने छीनी नंबर 1 की पोजीशन, भंसाली की फिल्म करके बनीं मोस्ट पॉपुलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 08:54 PM IST

Top 10 Famous Female Stars: हाल ही में औरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट निकाली है जिसमें दीपिका पादुकोण-कैटरीना कैफ जैसी अदाकाराओं को पछाड़ कर आलिया भट्ट नंबर वन बन गई हैं।

दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट ने छीनी नंबर 1 की पोजीशन, भंसाली की फिल्म करके बनीं मोस्ट पॉपुलर
Photo Credit: Instagram

Top 10 Popular Female Stars List: औरमैक्स मीडिया ने हाल ही में जनवरी 2022 की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सूची जारी की है जिसमें आलिया भट्ट नंबर वन पर हैं। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, कृति सेनन और कियारा आडवाणी जैसी कई पॉपुलर अदाकाराओं को पीछे छोड़कर आलिया भट्ट ने नंबर वन की उपाधि अपने नाम कर ली है। जैसे कि यह लिस्ट सामने आई वैसे ही आलिया भट्ट के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अपने बॉलीवुड डेब्यू से ही आलिया भट्ट ने लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। अदाकारा लोगों के दिलों पर राज तब करने लगीं जब फिल्म राजी में उनका बेहतरीन अभिनय लोगों को देखने को मिला। जिसके बाद अदाकारा अपनी हर एक फिल्म में लोगों को नए नए सरप्राइज देती गईं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी आगामी पर गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट के बाद यहां जानें कौन सी अदाकारा टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। 

आलिया भट्ट ने दी इन एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज की तैयारी कर रही हैं। आलिया भट्ट के किटी में एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं जिनकी वजह से अदाकारा सातवें आसमान पर हैं। अदाकारा ने औरमैक्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में पहला पायदान अपने नाम किया है। अदाकारा के बाद इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का भी नाम है जो हाल ही में मैरिड क्लब में शामिल हुई हैं। कैटरीना कैफ टाइगर 3, मैरी क्रिसमस और जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। 

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के बाद दीपिका पादुकोण तीसरी पोजीशन पर हैं। पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दीपिका के बाद इस लिस्ट में कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, कियारा आडवाणी और करीना कपूर खान का भी नाम है। वहीं, विश्व पटल पर अपने झंडे गाड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद इस लिस्ट में दिशा पटानी और सारा अली खान का नाम भी शामिल है।

End of Article