दर्शकों को हंसाने बड़े पर्दे पर जल्द आ रहे हैं अक्षय कुमार, मुदस्सर अजीज के साथ एक्टर करेंगे इस फिल्म में काम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 09:45 PM IST

Akshay Kumar Roped In For Khel Khel Mein Film: हाल ही में यह खबर आई है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला है। कहा जा रहा है कि मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म में एक्टर की मुख्य भूमिका होगी।

दर्शकों को हंसाने बड़े पर्दे पर जल्द आ रहे हैं अक्षय कुमार, मुदस्सर अजीज के साथ एक्टर करेंगे इस फिल्म में काम 
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Got A New Project Khel Khel Mein Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार को अब एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म में देखा जाएगा। अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। साल में उनकी तकरीबन 4 से 5 फिल्में तो बड़े पर्दे पर आ ही जाती हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि खिलाड़ी कुमार हो अब दिनेश विजन के मैडॉक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली एयरफोर्स पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म में देखा जाएगा। अब यह खबर आ रही है कि अक्षय कुमार के पाइपलाइन में एक और प्रोजेक्ट शामिल हो गया है। उन्हें जल्द ही मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित कॉमिक एंटरटेनर फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) देखा जाएगा।

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि मुदस्सर अजीज लंबे समय से अक्षय कुमार के साथ इस कॉमिक एंटरटेनर फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे थे। सूत्र ने आगे यह भी बताया कि अक्षय कुमार को इस फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आया है और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और अश्विन वर्दे करने वाले हैं। लेकिन अब तक इस फिल्म की शूटिंग के लिए टाइमलाइन निर्धारित नहीं किया गया है। सूत्र ने आगे यह भी बताया कि इस फिल्म को लेकर सभी औपचारिकताएं और पेपर वर्क हो गया है। 

सूत्र ने आगे यह भी बताया कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं और जल्द ही इस फिल्म की डेट्स को साझा कर दिया जाएगा। मुदस्सर अजीज के पास अभी दो प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें अक्षय कुमार के साथ खेल खेल में और अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर के साथ मेरी पत्नी का रिमेक शामिल है। फिलहाल इन दोनों फिल्मों की शूटिंग को लेकर कोई टाइमलाइन निर्धारित नहीं किया गया है। 

End of Article