Cannes 2022 के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट पर पति और बेटी संग आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 04:17 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कान्स में शिरकत करने के लिए रवाना हुई हैं।

Cannes 2022 के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट पर पति और बेटी संग आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रही हैं। ऐश यहां ब्लैक कलर की शर्ट और उसके ऊपर जैकेट और ब्लैक डेनिम व हाई हील शूज पहने दिखीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। अभिषेक ने बैगी जींस और जूतों के साथ ब्लू कलर की हुडी पहनी थी। वहीं आराध्या पिंक कलर की लॉन्ग टी-शर्ट और लूज जींस में नजर आईं। देखें एक्ट्रेस का ये वीडियो। 

End of Article