आमिर खान की बड़ी बहन है टीवी एक्ट्रेस, एक्स वाइफ रीना के भाई से हुई है छोटी बहन फरहत की शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 03:47 PM IST

आमिर खान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में नेपोटिज्म से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की है। आमिर ने बताया कि उनकी बड़ी बहन निखत एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन की शादी उनकी एक्स वाइफ रीना के छोटे भाई से हुई है।

आमिर खान की बड़ी बहन है टीवी एक्ट्रेस, एक्स वाइफ रीना के भाई से हुई है छोटी बहन फरहत की शादी

Aamir Khan on her sisters. आमिर खान सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। यही नहीं, वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। आमिर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पहली बार रीना और किरण राव से तलाक पर खुलकर बात की। इसके अलावा नेपोटिज्म पर बात करते हुए आमिर ने बताया कि उनकी बड़ी बहन एक टीवी एक्ट्रेस हैं।

एक न्यूज चैनल के इवेंट में शामिल हुए आमिर खान ने नेपोटिज्म से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको अपने दो उदाहरण देता हूं। मेरी अपनी सगी बहन है निखत खान हेगड़े। वह भी एक्ट्रेस हैं। मैं चैलेंज देता हूं किसी को नहीं पता होगा। उनकी शादी संतोष हेगड़े से हुई है। जो लोग उन्हें कास्ट करते हैं उन्हें भी नहीं पता कि वह मेरी बहन हैं। मेरा बेटा है जुनैद उसने अपनी पहली फिल्म क शूटिंग पूरी की है। इससे पहले वह 15 बार रिजेक्ट हुआ है, क्योंकि वह थिएटर सीखने के बाद अलग-अलग जगह गया काम मांगने। उसने मुझसे काम नहीं मांगा। वह कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस के चक्कर लगाता था।'

Aamir Khan with sister Nikhat Khan and daughter Ira Khan

एक्स वाइफ रीना से ऐसा है रिश्ता
आमिर खान से इस इंटरव्यू में उनसे तलाक के बारे में पूछा गया। इस पर आमिर ने कहा, 'रीना जी और मैं 16 साल से एक साथ थे फिर अलग हुए, एक तरह से हम दोनों साथ बड़े हुए हैं। मैं 20 साल का था और वह 18 साल की थीं। मेरे दिल में उनके लिए केवल इज्जत और प्यार ही है। हम दोनों के परिवार आज भी जुड़े हुए हैं। खास वजह ये है कि मेरी छोटी बहन फरहत की शादी रीना के छोटे भाई राजीव से हुई है। दो बच्चे हैं उनके। अगर ये शादी नहीं भी हुई होती तब भी रीना और मैं एक अच्छे दोस्त होते।'

Nikhat Khan (Aamir Khan's Sister) Age, Husband, Family, Biography & More »  StarsUnfolded

शराब पर बोले आमिर खान
आमिर खान से शराब छोड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत देर से शराब पीनी शुरू की थी। जब मैं 37 साल का था तब मैंने शराब पीनी शुरू की थी। लेकिन, ये चीज मुझसे कंट्रोल नहीं होती है।'

Aamir Khan tests positive for COVID-19, self-quarantines at home | Hindi  Movie News - Times of India

बकौल आमिर खान, 'जो चीज मुझसे कंट्रोल नहीं होती है उससे हार मान लेनी चाहिए। मैंने हार मान ली है। आप कोई भी नशा करें, जब तक वह आपके कंट्रोल में है तब तक ठीक है। मैं जीतना पीता था उससे लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है।'

End of Article