बॉलीवुड

धुरंधर के इस किरदार को देखकर अर्जुन रामपाल हुए थे दिल से दुखी, बताया-" मैं जल्द से जल्द इससे बाहर...

Arjun Rampal talk about Dhurandhar: अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म धुरंधर से चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को उनका काम काफी पसंद भी आ रहा है। हालांकि एक आतंकवादी का रोल करना बहुत मुश्किल होता है, जिसपर एक्टर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह से वह इस किरदार को कर पाए।

Image

Arjun Rampal talk about Dhurandhar

Arjun Rampal talk about Dhurandhar: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) स्टार मूवी धुरंधर( Dhurandhar) इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रही है। यह मूवी बॉक्सऑफिस पर छाई हुई है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है। धुरंधर में हर स्टार ने बेहतरीन काम किया है जिसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल किया है, जो 26/11 हमले का मास्टरमाइन्ड था। वैसे तो यह फिल्म काल्पनिक बताई जा रही है लेकिन इसके किरदार रियल लाइफ से इंस्पायर हैं। अर्जुन रामपाल फिल्म में मेजर इकबाल बने हैं जो खतरनाक लुक में नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि इस किरदार को करने के लिए उन्हें बहुत मेहनत की। साथ ही इस तरह के किरदार के लिए अर्जुन रामपाल को काफी परेशानी भी हुई। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मेजर इकबाल के किरदार के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि यह किरदार निभाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा- “मैं जितनी जल्दी हो सके इस किरदार से बाहर निकलना चाहता था। इसे करने का एक मुख्य कारण यह था कि यह एक खास फिल्म है। घटना को देखना एक बात है, लेकिन पर्दे के पीछे जो कुछ हुआ, उसे देखना एक दर्शक के रूप में मुझे रोमांचित करेगा।” उन्होंने आगे कहा, "जब आप ऐसा कर रहे होते हैं तो मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि आप अपने देश से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यही एक अभिनेता का काम है, और आप बस उसमें डूब जाते हैं।"

बताते चले कि धुरंधर को रिलीज हुए 20 दिन होने वाले हैं। फिल्म की कमाई लगातार जारी है और इसे लेकर जमकर कान्ट्रवर्सी भी देखने को मिल रही है। धुरंधर के किरदारों से लेकर इसके गानों तक हर चीज छाई हुई है। बताते चले कि 18 दिन का फिल्म का कलेक्शन 571 करोड़ हो गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article