Katrina Kaif-Vicky Kaushal Expecting Their First Child: कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) बॉलीवुड के फेवरेट स्टार्स हैं। इनकी जोड़ी तो फैंस की भी फेवरेट हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को साथ में देखने के लिए फैंस की अंखियाँ बेताब रहती हैं। जब से कैटरीना कैफ की शादी हुई है, तभी से लोगों के बीच यह अफवाह उड़ती रहती है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है। हालांकि इस साल की शुरुआत से ही ये खबरें आग की तरह फैल रही है कि कैटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली है। एक तरफ जहां कपल की शादी को 4 साल हो गए हैं, दूसरी तरफ से बताया जा रहा है कि विक्की-कैट के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
कैटरीना-विक्की से जुड़े खास सूत्र ने खुलासा किया है कि "कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है"। यही नहीं उन्होंने बताया कि कैटरीना कैफ की डिलीवरी अक्टूबर या नवंबर में हो जाएगी। एनडीटीवी से बात करते हुए करीबी सूत्र ने बताया, "कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर बेबी आने वाला है, डिलीवरी के बाद कैट एक वर्किंग मॉम की तरह काम करेगी, वह पहले काम से ब्रेक लेगी और बेबी पर ध्यान देगी। उसके बाद कैटरीना कैफ वापिस पर्दे पर लौट सकती है"। बताते चले कि कैटरीना और विक्की ने इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए है, दोनों स्टार्स की टीम में से किसी ने भी इसपर कोई रिएक्ट नहीं किया है। हो सकता है स्टार कपल यह खबर फैंस को नहीं देना चाहता।इस खबर में कितना सच है यह तो खुद कैटरीना और विक्की ही बताया सकते हैं।
पिछले कुछ समय से चल रही प्रेग्नेंसी की खबरें
बताते चले कि पिछले कुछ समय से कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें बेहद कम ही कहीं स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं, ढीले-ढाले कपड़ों में ही मिलती हैं। जिसके बाद से प्रेग्नेंसी की अफवाह आग की तरह फैल जाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) के पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। दूसरी तरफ विक्की कौशल 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
