Arbaaz Khan Wife Sshura Khan Admits In Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अरबाज खान 58 वर्ष की उम्र में पिता बनने वाले हैं। बीते 29 सितंबर को ही अरबाज खान (Arbaaz Khan) की पत्नी शुरा खान का बेबी शावर आयोजित हुआ था, जिसमें उनके परिवार से लेकर कई खास दोस्त शामिल हुए थे। सलमान खान ने भी बेबी शावर में ग्रैंड एंट्री करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बेबी शावर की फोटोज और वीडियोज से पूरा सोशल मीडिया भी पटा हुआ था। वहीं अब बेबी शावर के 5 दिन बाद शुरा खान अस्पताल में एडमिट हुई हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुरा खान की जल्द ही डिलीवरी हो सकती है।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) की पत्नी शुरा खान को डिलीवरी से पहले मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें अरबाज खान की कार हिंदुजा अस्पताल के बाहर नजर आई। ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि अरबाज खान और शुरा खान की जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि अरबाज खान ने खुद जून में इस बात की पुष्टि की थी कि शुरा खान मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने कहा था, "हां ये सच है। मैं मना नहीं कर रहा हूं, क्योंकि ये बात पहले ही सबके सामने आ चुकी है। मेरा परिवार जानता है और अब पब्लिक के बीच भी ये बात है। ये हम दोनों के लिए ही बहुत एक्साइटिंग वक्त है। हम खुश हैं और हम इस नए चैप्टर के लिए बेहद उत्साहित हैं।"
बता दें कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शुरा खान ने साल 2023 में दिसंबर में शादी रचाई थी। परिवार के साथ-साथ अरबाज खान और शुरा खान की शादी में कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे, जिसमें रवीना टंडन से लेकर रिद्धिमा पंडित तक का नाम शामिल है। यूं तो अरबाज खान साल 2002 में ही पिता बन गए थे। उनके घर बेटे ने जन्म लिया था, जिसका नाम उन्होंने अरहान रखा। लेकिन शुरा खान और अरबाज खान का ये पहला बच्चा होने वाला है।
