Sshura Khan Reach Hospital: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अरबाज खान की शूरा खान (Sshura Khan) जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभी कुछ दिनों पहले शूरा खान का बेबी शॉवर भी रखा गया था जिसमें अरहान खान (Arhaan Khan), सोहेल खान (Sohail Khan), अर्पिता खान (Arpita Khan), गौहर खान (Gauhar Khan) और सलमान खान (Salman Khan) समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। लेकिन सबका ध्यान अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी तरफ खींच लिया था। इस सब के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान अपने पहले बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
अस्पताल पहुंचीं शूरा खान
एक्टर अरबाज खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। अरबाज खान और शूरा खान को मुंबई के पीडी हिंदूजा हॉस्पिटल में एंटर करते देखा गया। कई कारों में फैमिली के साथ ये टू-बी-पेरेंट्स हॉस्पिटल पहुंचे, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शूरा को डिलीवरी के लिए एडमिट किया गया है। इस दौरान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) भी हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। इस दौरान की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद फैंस अब बेबी का इंतजार कर रहे हैं।
अरबाज खान ने की है दूसरी शादी
एक्टर अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। तलाक के कई साल बाद अरबाज खान ने फिर से घर बसाने का फैसला किया और साल 2023 में शूरा खान से शादी की। अब अरबाज खान दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जाता है। अरबाज खान और शूरा खान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करते हमें जरूर बताएं।
