बॉलीवुड

Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding: भाई की शादी में 'दिल दियां गल्ला' पर नाचते दिखे सलमान खान, बेटे Arhaan Khan ने भी किया डांस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 25, 2023, 11:41 AM IST

Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding, Salman Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मेकरअप आर्टिस्ट और अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह कर लिया है। इसके साथ ही एक्टर के शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Salman Khan Dances

Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding, Salman Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मेकरअप आर्टिस्ट और अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह कर लिया है। इसके साथ ही एक्टर के शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान के साथ इस वीडियो में अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। एक्टर अरबाज खान की उम्र 56 साल की है और शौरा खान की उम्र 34 साल है। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अरबाज के निकाह में रवीना टंडन समेत कई सितारे नजर आए हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान पर सबकी नजरें टिक गई हैं। इस वायरल वीडियो में वह कैटरीना कैफ संग अपने टाइगर जिंदा है के गाने दिल दियां गल्ला पर नाचते दिख रहे हैं।

दिया दियां गल्ला पर नाचे सलमान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अरबाज खान की शादी का ही है, जहां दिल दियां गल्ला गाने पर सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान ने ग्रे कलर का एक कुर्ता पहना है। सलमान खान के साथ अरहान खान भी अपने पापा की शादी में डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख कई फैंस को हैरानी भी हो रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article