Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग शादी रचा ली है। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है और एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्टर अरबाज खान की उम्र 56 साल की है और शौरा खान की उम्र 34 साल है। सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान अपने पति अरबाज खान से 15 साल छोटी हैं। उम्र के बीच अंतर के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अब इस शादी को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। अरबाज के निकाह की पूरी तैयारी बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर ही की थी।
इस बीच पूरे परिवार के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी शादी में नजर आए हैं। वहीं अब शादी के बाद अरबाज और शौरा की पहली फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।
अरबाज खान ने शेयर की निकाह की तस्वीर
शौरा खान संग निकाह के बाद अरबाज खान ने शादी की तस्वीर भी शेयर की है, इस फोटो को शेयर करते हुए अरबाज खान ने कैप्शन में लिखा, 'अपने प्रियजनों की उपस्थिति में, हम इस दिन से अपने जिंदगीभर चलने वाले इस अटूट प्यार की शुरुआत करते हैं। हमारे स्पेशल दिन पर आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है!' अरबाज खान की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही सितारे भी जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
