बॉलीवुड

एंटी नेशनल है Imtiaz Ali की 'मैं वापस आऊंगा'? AR Rahman ने दिया गजब का रिएक्शन

AR Rahman Post: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कई लोग इसे एंटी नेशनल बता रहे हैं। अब एआर रहमान ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।

Image

एआर रहमान ने किया रिएक्ट (pic credit-chatgpt)

AR Rahman Post: फिल्ममेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी को लोग अब अच्छा खासा रिस्पॉन्स दे रहे है। हालांकि कई लोग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को एंटी नेशनल बता रहे हैं। इस बीच एआर रहमान (AR Rahman) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Main Vaapas Aaunga Review: प्यार में जुदाई से ज्यादा रुलाएगा बंटवारे का दर्द)

AR Rahman Post

एआर रहमान ने किया रिएक्ट (pic credit-instagram)

एआर रहमान ने किया रिएक्ट

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सरकास्टिक पोस्ट किया, जिसमें फिल्म को 'राष्ट्र-विरोधी' कहने वालों पर तंज कसा गया था। इस पोस्ट में बेहद मजाकिया लहजे में फिल्म का मजाक उड़ाने वालों पर निशाना साधा गया था कि आखिर इस फिल्म ने 'पाकिस्तान को बिना आतंकवादियों और सीक्रेट एजेंट को दिखाने की हिम्मत कैसे की?' रहमान ने जिस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया उसके कैप्शन में लिखा था कि एक शख्स यह सोचकर फिल्म देखने गया था कि इसमें कोई भारतीय जासूस पाकिस्तान से बदला लेगा। लेकिन फिल्म देखने के बाद वह हैरान रह गया, क्योंकि इसमें न तो आतंकवादियों की कहानी थी और न ही जासूसी का कोई एंगल। फिल्म की भावुक कहानी ने उसे जरूर प्रभावित किया, लेकिन उसे यह बात नई लगी कि इसमें पाकिस्तान के लोगों को भी आम इंसानों की तरह दिखाया गया है। बाद में उसने कहा कि उसने पहली बार ऐसी फिल्म देखी, जिससे उसे यह एहसास हुआ कि पाकिस्तान में भी आम लोग रहते हैं।

'

मैं वापस आऊंगा' में नजर आ रहे ये स्टार्स

'मैं वापस आऊंगा' में ए.आर. रहमान ने एक बार फिर इम्तियाज अली के साथ काम किया है। इससे पहले दोनों 'रॉकस्टार', 'हाईवे', 'तमाशा' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के गानों के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जिनमें 'क्या कमाल है', 'मस्करा' और 'इश्क मस्ताना' जैसे गाने शामिल हैं।1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article