बॉलीवुड

Kala Hiran को अब तक नहीं मिली CBFC से मंजूरी, बीच में अटकी OTT रिलीज

Kala Hiran Update: फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है और CBFC सर्टिफिकेट भी बाकी है।

Image

काला हिरण को लेकर आया अपडेट

Kala Hiran Update: फिल्म ‘काला हिरण’ (Kala Hiran) की रिलीज को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान प्रोड्यूसर अमित जानी के वकील ने बताया कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है। यहां तक कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज नहीं किया जा सकता, क्योंकि फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। यह मामला उस समय सामने आया जब सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सलमान ने फिल्म और इसके प्रमोशनल कंटेंट को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'एनिमल चल गई तो सब वायलेंस करने लगे...' Kareena Kapoor Khan ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को मारा ताना)

काला हिरण को लेकर आया अपडेट

बता दें कि सलमान खान का आरोप है कि फिल्म और इसके प्रमोशनल कंटेंट में उन्हें साफ तौर पर दिखाया गया है। साथ ही, फिल्म में 1998 के काले हिरण मामले को लेकर उन्हें दोषी भी बताया गया है, जबकि इस मामले से जुड़ी कानूनी कार्रवाई अभी चल रही है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘काला हिरण’ फिलहाल रिलीज के लिए तैयार नहीं है। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रोड्यूसर अमित जानी के वकील ने जस्टिस ज्योति सिंह को बताया कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए भी मंजूरी नहीं मिली है, क्योंकि अभी CBFC से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है।

सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि फिल्म और इसके प्रमोशनल कंटेंट में उन्हें दिखाया गया है और 1998 के काले हिरण मामले में उनकी भूमिका को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं। सलमान की याचिका में कहा गया है कि अमित जानी कई बार सार्वजनिक तौर पर यह कह चुके हैं कि ‘काला हिरण’ फिल्म सलमान खान और अक्टूबर 1998 में हुए काले हिरण मामले से जुड़ी कानूनी कार्रवाई पर आधारित है। सलमान का कहना है कि फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट में उनके नाम, चेहरे, बोलने और चलने के अंदाज, उनकी पहचान से जुड़ी खास चीजों, मशहूर फिल्मों और उनसे जुड़े चर्चित मामलों का इस्तेमाल किया गया है।

सलमान ने फिल्म में खुद को कथित तौर पर दोषी दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस मामले से जुड़ी कानूनी कार्रवाई अभी कोर्ट में चल रही है। याचिका के मुताबिक, काले हिरण मामले से जुड़े चार मामलों में सलमान को तीन मामलों में बरी किया जा चुका है। वहीं, उनकी अपील और कुछ अन्य याचिकाएं राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अभी लंबित हैं। फिलहाल ‘काला हिरण’ की रिलीज की तैयारी पूरी नहीं हुई है, क्योंकि फिल्म को अभी CBFC से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। वहीं, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article