बॉलीवुड

टेस्ट क्रिकेट रिटायरमेंट से पहले हाथों में हाथ डाल साथ नजर आए विराट-अनुष्का, कूल लुक में कपल ने किया शाइन

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: अनुष्का शर्मा आज सुबह-सुबह पति विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों साथ में कहीं जा रहे थे। हालांकि उनके साथ दोनों बच्चों में से कोई भी नहीं था। विराट-अनुष्का साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं और कपल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है। हालांकि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली( Virat Kohli) के साथ स्पॉट होती रहती है। फैंस की ये फेवरेट जोड़ी आज सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर नजर आई। मुंबई में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। कपल साथ में कहीं जा रहे थे। पैपराजी से बचते हुए कपल ने जल्दबाजी में एयरपोर्ट पर एंट्री की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रही है।

हाल ही में क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली( Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ( Virat Kohli Test Cricket Retirement) की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विराट कोहली ने यह खबर फैंस को दी। जिसके बाद से लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों ही बेहद कूल लुक में थे जिसे देखकर लग रहा था कि वह लंबी यात्रा तय करने वाले हैं। हालांकि उनके साथ दोनों बच्चों में से कोई भी नहीं था।

अनुष्का-विराट के लुक पर नजर डाले तो विराट कोहली ने व्हाइट शर्ट और व्हाइट पेंट पहनी हुई थी। उन्होंने कंधे पर एक बैग भी टांगा हुआ था। विराट कोहली के हाथ में एयरपोर्ट के डॉक्युमेंट नजर आ रहे हैं। उनके साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी थी जिन्होंने बेबी पिंक और आइस ब्लू शर्ट पहनी हुई थी। अनुष्का ने चश्मे लगाए हुए हैं और वह विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर एंट्री ले रही है। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article