बॉलीवुड

Anushka Sharma के गुस्सैल बर्ताव को देख चढ़ा लोगों का पारा, बोले- 'पता नहीं किसी बात का घमंड है...'

Anushka Sharma Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय अपने पति विराट कोहली के साथ भारत में ही है। हाल ही में वह मुंबई में स्पॉट हुई हैं। सोशल मी़डिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनको जमकर ट्रोल करने लगे हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Anushka Sharma Viral Video

Anushka Sharma Spotted in Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह उनका ये लेटेस्ट वीडियो ही है। वीडियो को देश लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस का बर्ताव बिल्कुल भी सही नहीं है। अनुष्का शर्मा का रूड नजर आ रही हैं, वह अपने आस-पास खड़े पैपराजी को देख काफी खराब लुट देती हैं और स्माइल तक नहीं करतीं। वह काफी तेजी से चल रही हैं और उनको पैपराजी का वीडियो बनाया शायद पसंद नहीं आ रहा है। विरट और अनुष्का जब भी एक साथ या अलग अलग भी स्पॉट होते हैं तो पूरी लाइमलाइट अपनी तरफ खींच लेते हैं। क्योंकि वह काफी कम ही पब्लिक में नजर आते हैं। इस बीच अब हम इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं, जिसमें अनुष्का शर्मा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया की आग में झुलसा Paris Hilton समेत इन हॉलीवुड स्टार्स का घर, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया दहशत भरा वीडियो

अनुष्का शर्मा के इस बर्ताब ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का ये वीडियो अब वायरल होने लगा है। इन वीडियो को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि एक्ट्रेस का बर्ताब काफी खराब है। उन्हें अपने फैंस या पैपराजी के साथ सही तरह से इंट्रैक्ट करना चाहिए। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'पता नहीं अनुष्का को किस बात का घमंड है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा,'बहुत रूड है।'

अनुष्का के इस बर्ताव को सोशल मीडिया यूजर्स ने खराब करार दिया है। बता दें कि हाल ही में अनुष्का, अपने पति विराट और दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article