बॉलीवुड

ग्लेन फिलिप्स ने हवा में पकड़ा विराट कोहली का कैच, भौचक्का होकर अनुष्का शर्मा ने रख लिया माथे पर हाथ

Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Wicket: न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाकर बल्लेबाज को आउट कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) का रिएक्शन आया जो वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा मैच देखने पहुंची थी

Image

Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Wicket

Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Wicket: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025( Champions Trophy 2025) का मैच देखने पहुंची। अपने पति को चीयर करने के लिए अनुष्का वहां नजर आई। विराट कोहली जो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शानदार पर्फॉर्म करते दिखे थे इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम ग्रुप गेम में अपना पहले जैसा प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाकर बल्लेबाज को आउट कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) का रिएक्शन आया जो वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

जैसे ही विराट कोहली आउट हुए पूरा मैदान निराशा दिखाने लगे। वहीं पत्नी अनुष्का शर्मा भी माथे पर हाथ रखकर उदास और हैरान दिखाई दी। विराट का स्कोर सिर्फ़ 11 रन था। ग्लेन ने उनके पति का विकेट लिए जाने पर अभिनेत्री ने अपना सिर पकड़ लिया। अनुष्का का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति को चीयर करने मैच के दौरान आती है। कहा जाता है कि अनुष्का विराट के लिए बहुत लकी है जब भी मैच देखने आती है इंडिया जरूर जीतती है। अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है और बच्चों का ध्यान रख रही है। वह विराट कोहली के साथ ही ज्यादातर नजर आती हैं। चाहे पार्टी हो या कोई इवेंट अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ ही जाती हुई नजर आती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article