बॉलीवुड

महाकाल के रंग में रंगीं Anushka Sharma , पति Virat Kohli संग भक्तिभाव से की भस्म आरती

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 4, 2023, 10:33 AM IST

Anushka Sharma and Virat Kohli at Mahakal Temple in Ujjain: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

Image

virat kohli and anushka sharma

Anushka Sharma and Virat Kohli in Ujjain: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी नई तस्वीरों को लेकर फिर से छाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद अब अहमदाबाद में जीत पाना चाहेगा। इस बीच दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। शनिवार सुबह अनुष्का और विराट महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और भगवान शिवशंकर का आशीर्वाद लिया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे नजर आए। साथही आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का भक्ति में लीन दिखे। दोनों ने इस दौरान कई लोगों संग बैठकर आरती की। वैसे ये पहली बार नहीं जब कपल का आस्तिक रूप सामने आया है। हाल ही में विराट और अनुष्का को कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article