Khosla Ka Ghosla 2 Update: साल 2006 में आई 'खोसला का घोसला' को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। काफी समय से लोग इस मूवी के सीक्वल के बारे में बात कर रहे थे। इस बीच फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर स्माइल पर आ जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
फिल्म खोसला का घोसला को लेकर सामने आया अपडेट
कल्ट क्लासिक फिल्म खोसला का घोसला के सीक्वल की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित हो गई है। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर अगस्त 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, विनय पाठक, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मूल फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी की जगह इस सीक्वल का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में पूरी हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि खोसला का घोसला 2 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमथ और राज हिरेमथ प्रोड्यूस कर रहे हैं।
खोसला का घोसला को लोगों ने दिया था प्यार
अनुपम खेर के लिए यह उनकी 550वीं फिल्म होगी। अनुपम खेर फिर से कमल किशोर खोसला का किरदार निभाएंगे, जबकि बोमन ईरानी किशन खुराना के रूप में वापस आएंगे। नई फिल्म में रवी किशन नए किरदार में नजर आएंगे। कहानी के बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं बताए गए हैं। मूल फिल्म खोसला का घोसला 2006 में रिलीज हुई थी और यह दिबाकर बनर्जी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। इसे सविता राज हिरेमथ ने तांडव फिल्म्स के तहत और रॉनी स्क्रूवाला ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स से प्रोड्यूस किया था। कहानी मिडिल क्लास दिल्ली वासी कमल किशोर खोसला और उनके परिवार की उस जमीन को वापस लेने की कोशिश की थी, जिसे बिल्डर खुराना ने हड़प लिया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग फिल्म खोसला का घोसला 2 को कितना प्यार देते हैं।
