बॉलीवुड

Akshay Kumar के लिए कॉमेडी फिल्म लिखना चाहते हैं Anubhav Singh Bassi, बोले 'मुझे उनकी पंच लाइन्स...'

Bassi Want to Collaborate With Akshay Kumar: अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) एक फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अनुभव सिंह बस्सी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अक्षय कुमार के लिए एक कॉमेडी फिल्म लिखना पसंद करेंगे। लेकिन वो किसी भी एक्टर्स एक साथ स्टैंडअप एक्ट नहीं करना चाहते।

Image

Anubhav Singh Bassi and Akshay Kumar

Bassi Want to Collaborate With Akshay Kumar: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) ने हाल ही में एक शो होस्ट किया था, जिसका टाइटल '7-डेज लाइव' था। इसी शो को लेकर बस्सी काफी दिनों से सुर्खियों में भी बने हुए थे।टाइम्स नाउ/जूम से बात करते हुए अनुभव सिंह बस्सी ने अपने अब तक एक्सपीरियंस को साझा किया। इस दौरान कॉमेडियन ने यह भी खुलासा करते हुए कहा कि वो बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर के लिए मूवी लिखना चाहते हैं। जी हां आप सही समझ रहे हैं। अनुभव ने इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए एक फिल्म लिखना चाहते हैं।

कॉमेडी मूवी लिखना चाहते हैं बस्सी

इस दौरान अनुभव सिंह बस्सी ने बताया कि वो किसी और बॉलीवुड स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर क्यों नहीं कर सकते हैं। उन्हें अच्छा लगेगा अगर वो एक फिल्म लिखे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे पूछें तो मैं किसी भी बॉलीवुड स्टार संग स्टेज शेयर नहीं करना चाहता हूं। मैं अक्षय पाजी और कई एक्टर्स के लिए लिखना पसंद करूंगा।'

बस्सी ने आगे बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो उन एक्टर्स के लिए लिखना पसंद करेंगे, जो ऑनस्क्रीन कॉमेडी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं चाहूंगा कि वे मेरे एक्ट्स और पंच लाइन सहित कई चीजों का इस्तेमाल करें। मैं ऐसी फिल्म लिखना पसंद करूंगा, जिसमें ये एक्टर्स एक्टिंग कर सकते हैं। मगर मैं इनमें से किसी के साथ भी स्टैंड अप एक्ट नहीं करना चाहूंगा।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग सिंह बस्सी को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article