Annu Kapoor commented on Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नु कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अन्नु कपूर हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। हालांकि कई बार इस वजह से वो निशाने पर भी आ जाते हैं। हाल ही में अन्नु कपूर ने बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बारे में बात की। इस दौरान अन्नु कपूर ने तमन्ना भाटिया की खूबसूरती की दिल खोलकर तारीफ की है, हालांकि उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते करते नया विवाद खड़ा कर दिया। आइए जानते हैं अन्नु कपूर ने तमन्ना के बारे में क्या कहा...
अन्नु कपूर ने कह दी ये बात
हाल ही में अन्नु कपूर, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं शुभांकर मिश्रा ने अन्नु से पूछा कि आपको तमन्ना कैसी लगती है। इसपर एक्टर ने कहा, 'माशा अल्लाह क्या दूधिया बदन है।' अन्नु कपूर का ये जवाब सुन शुभांकर हसंने लगा और कहा एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था कि एक मां अपने बच्चे को 'आज की रात मजा' सॉन्ग गाकर सुलाती हैं। इसपर अन्नु ने कहा, 'कितने उम्र के बच्चे क्या 70 साल का बच्चा भी हो सकता है। मैं होता तो जरा पूछता कितनी उम्र के बच्चे सो जाते हैं। अंग्रेजी में कहते हैं मैं 70 साल पुराना बच्चा हूं और वो 11 साल का बुड्ढा है। ये बहन तमन्ना भाटिया अपने गाने से या अपने शरीर से, अपने दुधिया चेहरे से हमारे बच्चों के मीठी नींद सुला रही हैं तो बहुत अच्छा है। इस देश के ऊपर बड़ी कृपा होगी कि हमारे बच्चे मीठी और स्वस्थ्य नींद सोएं बहुत अच्छी बात है और भी उनकी इच्छाएं कुछ हों तो भगवान उन्हें इतनी सामर्थ्य दें कि वो उन इच्छाओं को पूरा कर सकें। ये ही मेरा आशीवार्द है।' अन्नु कपूर के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। जहां कई लोग इस बयान को मजाक-मस्ती में रहे हैं तो वहीं कई लोग अन्नु कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।
छाई रहती हैं तमन्ना भाटिया
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। तमन्ना भाटिया का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा जाता है। तमन्ना भाटिया फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। फैंस उनकी मूवीज और सीरीज को देखने के लिए बेताब हैं।
