Salman Khan Galaxy Apartment Firing Case: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी कुछ महीने पहले सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी। इसके बाद पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने मुंबई की विशेष मकोका (MCOCA) कोर्ट में सरेंडर करने की अनुमति मांगी है। फिलहाल वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक दूसरे मामले में बंद है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Randeep Hooda ने नहीं मानी थी सलमान खान की ये सलाह, बोलें 'एक तरह के रोल हमेशा...'
अनमोल बिश्नोई करेगा सरेंडर
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। फायरिंग केस में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस के आरोपी और फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की विशेष अदालत में सरेंडर की अनुमति मांगते हुए याचिका दायर की है। उसने अपनी अर्जी में बताया कि वो न्यायपूर्ण सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए इस मामले में सरेंडर करना चाहता है। आपको बता दें कि अनमोल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'यहां सिर्फ मैं हूं...'- The Alliance में हुई Sohail Khan की एंट्री, भाई सलमान खान ने दी चेतावनी
याचिका में लिखी ये बात
विशेष मकोका (MCOCA) अदालत में दायर अपनी अर्जी में अनमोल बिश्नोई ने कहा है कि वो अपनी इच्छा से इस मामले में सरेंडर कर ट्रायल का सामना करना चाहता है और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है। उसने अदालत को बताया कि वो फिलहाल एनआईए (NIA) के एक दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में है इसलिए अदालत की अनुमति के बिना वो खुद आकर पेश नहीं हो सकता। याचिका में अनमोल ने ये भी कहा कि उसके सरेंडर की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और रिमांड से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए अदालत के सामने उसकी मौजूदगी जरूरी है। इसी वजह से उसने तिहाड़ जेल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है, ताकि उसे अदालत में पेश किया जा सके। अपनी अर्जी में उसने यह भी कहा कि इससे अभियोजन पक्ष को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा, बल्कि मामले की सुनवाई तेजी से आगे बढ़ेगी और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होने की आशंका भी कम होगी।
