बॉलीवुड

Animal Teaser Twitter Reaction: रणबीर कपूर का खतरनाक लुक देख दीवाने हुए फैन्स, छाए गए बॉबी देओल

Ranbir Kapoor's Animal Teaser Twitter Reaction: मेकर्स ने 28 सितंबर यानी रणबीर कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता की आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का लुक देख फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image

Ranbir Kapoor's Animal

Animal Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के 41वें जन्मदिन पर मेकर्स ने अभिनेता के फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। इस खास मौके पर निर्माताओं ने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का धांसू टीजर जारी कर दिया है। रणबीर कपूर स्टारर के टीजर को फैन्स बार-बार देख रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि रणबीर कपूर इस तरह किरदार निभा सकते हैं। फैन्स ने तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया है। टीजर का इंतजार लोगों ने काफी लंबे समय तक किया है। 2 मिनट 26 सेकंड के इस टीजर में आपको वो सब देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद करना मुश्किल था। ट्विटर पर लोगों ने कमेंट्स में 'एनिमल' (Animal) का टीजर देखने के बाद रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।

'एनिमल' के टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना दिखा देते हैं। इसके बाद अनिल कपूर का रौद्र रूप नजर आता है लेकिन रणबीर कपूर की एंट्री ने सभी फैन्स का दिल जीत लिया है। दिलचस्प बात यह है कि अंत में बॉबी देओल भी दिखाई देते हैं और छा जाते हैं। एक यूजर ने कमेंट ने लिखा, 'टीजर देखने में काफी जबरदस्त हैं और एनिमल में रणबीर कपूर अच्छे लग रहे हैं।' यहां देखिए लोगों के रिएक्शंस...

'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ये फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article