बॉलीवुड

Animal Park में बढ़ेंगी रणबीर कपूर की मुश्किलें, एक नहीं बल्कि दो-दो दुश्मन उड़ाएंगे नींद

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही एनिमल (Animal) का दूसरा पार्ट शुरू करेंगे, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की मानें तो फिल्म एनिमल पार्क (Animal Park) में रणबीर कपूर को केवल गुंडों ही नहीं बल्कि पुलिस का सामना भी करना पड़ेगा। कोमल नाहटा से बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल पार्क को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Image

Animal Park: Sandeep Reddy Vanga Reveals Major Twist In Sequel And How It's Connected To Ranbir Kapoor (Credit: Twitter)

साउथ के जाने-माने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म ने संदीप को बॉलीवुड में पहचान दी थी और रणबीर कपूर को मेगा स्टार के रूप में स्थापित किया। एनिमल की बम्पर सफलता के बाद रणबीर कपूर के फैंस एनिमल पार्क का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी कहानी के बारे में कुछ-कुछ लोगों एनिमल की एंडिंग से पता चला है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कोमल नाहटा से बात करते हुए एनिमल पार्क की कहानी के कुछ और पन्ने खोले हैं, जिसके अनुसार इस दफा रणबीर को गुंडों ही नहीं बल्कि पुलिस से भी दो-चार होना पड़ेगा।

संदीप रेड्डी वांगा से कोमल नाहटा ने पूछा कि एनिमल में रणबीर कपूर हर जगह लोगों को मारते हुए घूम रहे थे लेकिन कहीं भी पुलिस नहीं थी। लोगों ने इस बात पर सवाल खड़े किए थे, जिसका जवाब देते हुए संदीप ने कहा, 'मैं एनिमल को बनाते समय सारी बाउंड्री खत्म कर देना चाहता था, इसलिए मैंने ऐसी कोई परेशानी रणबीर को नहीं दी, जिसकी वजह से कहानी पर ब्रेक लगता। फिल्म में पुलिस वही थी, जहां उसे होना चाहिए था। मैंने जानबूझकर उसे कहानी में इन्वॉल्व नहीं किया।'

संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल पार्क के बारे में बात करते हुए कहा है, 'मेरी कहानी में एक सीबीआई ऑफिसर था, जो रणबीर के पीछे पड़ता है लेकिन मैंने वो किरदार जानबूझकर फिल्म में नहीं डाला। उस किरदार को मैं दूसरे भाग में डालूंगा। इस दफा रणबीर को गुंडों के साथ-साथ पुलिस का भी सामना करना पड़ेगा। एनिमल पार्क में सीबीआई रणबीर कपूर के पूछे होगी, जिसकी वजह से कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स होंगे।' बताते चलें कि रणबीर कपूर इन दिनों लव एंड वॉर और रामायण जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं, जो एनिमल पार्क से पहले रिलीज होंगी। इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर एनिमल पार्क लेकर दर्शकों के सामने होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article