Tripti Dimri New House: रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी की किस्मत चमकी है तो वह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ही हैं। तृप्ति और रणबीर को एनिमल में एक साथ काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बेहद कम रोल होने के बावजूद भी तृप्ति की मूवी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। सोशल मीडिया पर लोग भाभी 2 के नाम से उन्हें जानते हैं। तृप्ति डिमरी एक के बाद एक अब कई फिल्में साइन कर चुकी हैं। कार्तिक आर्यन से लेकर विक्की कौशल के साथ वह आने वाले समय में टॉप एक्टर्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
जिसके बाद अब उन्होंने मुंबई में एक नया घर भी खरीद लिया है। जिसकी खबर अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। तृप्ति अब यह घर खरीदने के बाद रणबीर कपूर की पड़ोसन भी बन गई हैं। आइए यहां जानते हैं कैसे?
तृप्ति डिमरी ने खरीदा 14 करोड़ का आलीशान घर
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार तृप्ति डिमरी ने मुंबई के बांद्रा में अपना आलीशान घर खरीदा लिया है। तृप्ति का बंगला बांद्रा वेस्ट के प्राइम एरिया में हैं जहां रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख और सलमान जैसे बॉलीवुड स्टार्स का भी घर है। इंडेक्सटैप की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तृप्ति ने ये नया घर 14 करोड़ रुपये में खरीदा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे तृप्ति डिमरी
एनिमल के बाद अब तृप्ति डिमरी विक्की कौशल के साथ फिल्म बैड न्यूज, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया और आशिकी 3 में भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भी फॉलोवर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
