बॉलीवुड

Animal Box Office Collection Day 10: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है एनिमल, दूसरे वीकेंड के बाद मालामाल हुए मेकर्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 11, 2023, 10:50 AM IST

Animal Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को रिलीज हुई अब 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म ने दूसरे रविवार को काफी जबरदस्त कमाई की है और फिल्म 400 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार चुकी है।

Image

Animal Box Office Collection Day 10

Animal Box Office Collection Day 10 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को रिलीज हुई अब 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और कुछ रिकॉर्ड्स पर फिल्म की नजरें बनी हुई हैं। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ ही यह संदेश दे दिया था कि यह फिल्म दमदार रिकॉर्ड बनाने वाली है। एनिमल ने दूसरे वीकेंड पर भी कमाल की कमाई कर ली है।

शनिवार को जहां फिल्म ने 34 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं इसी के साथ ही फिल्म की रविवार को कमाई तो आसमान छूती दिख रही है, जिसके बाद मूवी को टोटल कलेक्शन भी 400 करोड़ के पार चला गया है। आइए फिल्म के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Animal Box Office: दूसरे रविवार को हुई धमाकेदार कमाई

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने दूसरे रविवार को भी जबरदस्त कमाई कर ली है। एनिमल, रणबीर कपूर के करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 10वें दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 432 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के बारे में सोच रही है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article